Skip to main content

ATI Nainital: डॉ. आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में डायट रुड़की में आपदा प्रबंधन पर संपन्न हुई दो दिवसीय कार्यशाला, 50 विद्यालयों के शिक्षकों ने किया कार्यशाला में प्रतिभाग

 
ATI Nainital: डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल के द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अति नैनीताल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी कार्यक्रम निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश एवं डॉ मंजू पांडे ने आपदा के पूर्व, आपदा के दौरान और आपदा के बाद तैयारी को लेकर विभिन्न आयामों पर जानकारी दी है।
       एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट नैनीताल के तथावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में आपदाप्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में जनपद हरिद्वार के विभिन्न  विद्यालय से पहुंचे लगभग 50 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन  डायट प्रवक्ता अनिल कुमार, भूपेंद्र सिंह और जान आलम  के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डायट प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया की डा आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के द्वारा समय समय पर आपदा की संवेदनशीलता एवं खतरों के  विषय में विभिन्न प्रशिक्षण अपने संस्थान में प्रदान किए जाते हैं और राज्य के जनपदों में विभिन्न संस्थाओं में जाकर भी इस संस्थान के डॉक्टर ओमप्रकाश, डॉ मंजू और डॉ प्रियंका त्यागी द्वारा भी संचेतना कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिससे आपदा के समय कम से कम जान माल का नुकसान हो और हर कोई पूर्व से अपनी तैयारी अपने बचाव के लिए करके रखें क्योंकि जानकारी होगी तो हम अपना और दूसरों का बचाव कर सकते हैं। द्वितीय सत्र मे SDRF जॉली ग्रान्ट से आये दीपक ने आपदा के कारण व बचाव के बारे मे बताया तथा शिक्षको से आपदा के प्रति जागरूक होने का आहावान किया। टीम के सदस्य मनीष ने CPR का मॉक प्रदर्शन किया तथा मुसीबत के समय व्यक्ति को बचाने की तकनीकी का विस्तार से चर्चा की।
    इस दौरान जनपद हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी द्वारा आग की घटनाओं से बचने के लिए विभिन्न जानकारी साझा की गई। डायट प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन विषय की जानकारी जीवन से जुड़ी है अतः इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए सभी विद्यालयों तक इसका प्रचार प्रसार आवश्यक है। कार्यक्रम की सफल संचालन और क्रियान्वयन में संस्थान के डा अनीता नेगी, वैष्णो कुमार, राजीव आर्य जान आलम तथा मुजीब अहमद ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम में सरस्वती पुंडीर अशोक सैनी प्रेरणा बहुगुणा दिव्यानी शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...