Skip to main content

SCERT Uttarakhand: निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्व्याल ने बोर्ड परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में परामर्श सत्र आयोजित करने के दिए निर्देश

Career & Counseling
SCERT Uttarakhand: निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्व्याल ने राज्य के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फल को लेकर परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में परामर्श सत्र संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा परिणाम को लेकर जहां बोर्ड परीक्षार्थी अनेक प्रकार की चिंता और तनाव से गुजर रहे होते हैं वही परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अगली कक्षा में विषयों के चयन और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संबंधी अनेक जिज्ञासाएं रहती है, जिनका विद्यालय स्तर पर गठित बाल सखा प्रकोष्ठ के माध्यम से निवारण किया जा सकता है।
     निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए का है कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य में लाखों विद्यार्थी कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। बोर्ड परीक्षाफल को लेकर जहाँ एक ओर शिक्षकों में परीक्षा परिणाम एवं छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के संदर्भ में अपेक्षाएँ रहती हैं वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों व अभिभावकों के मन में परीक्षाफल के संदर्भ में उत्साह, दुश्चिंता एवं तनाव की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में परीक्षा परिणाम के प्रति स्वीकार्यता एवं सकारात्मकता का भाव विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विकसित करने एवं उक्त स्थिति से समायोजित करने हेतु मार्गदर्शन सत्र संचालित करने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही जो विद्यार्थी कक्षा 10 उत्तीर्ण करके कक्षा 11 में प्रवेश करेंगे उन्हें आगामी कक्षा में अपनी रुचि एवं अभिक्षमता के अनुरूप विषय चयन हेतु समुचित मार्गदर्शन एवं परामर्श की भी आवश्यकता होगी। कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के समक्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा/ कॅरियर चयन/ अन्य शैक्षिक एवं व्यावसायिक कोर्सेज संबंधी दुविधाओं के निराकरण एवं उन्हें सही निर्णय लेने हेतु उन्हें भी समुचित मार्गदर्शन एवं परामर्श की आवश्यकता है। उक्त के दृष्टिगत कार्यक्रम से संबंधित मार्गदर्शिका 'विमर्श' इस पत्र के साथ संलग्न है।
      अतः उक्त के दृष्टिगत विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम के संदर्भ में मानसिक रूप से तैयार करने व भविष्य हेतु विषय / कॅरियर चयन हेतु ऑनलाइन / ऑफलाइन माध्यम से मार्गदर्शन एवं परामर्श को सत्र संचालित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालय स्तर पर संचालित मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र का समुचित अभिलेखीकरण कर उसकी आख्या अधोहस्ताक्षरी को अनिवार्यत एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड की ई-मेल balsakhascertuk@gmail.com, scertuk@gmail.com पर 20 मई 20241 तक निम्नवत प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...