Skip to main content

Inspire Award MANAK: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम पर 15 मई को आयोजित होगी राज्य स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग, अपर निदेशक एनसीईआरटी उत्तराखंड ने दिए प्रतिभाग के निर्देश

Inspire Award MANAK: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत 15 मई को एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए अपर निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और खंड शिक्षा अधिकारियों सहित विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
अपने स्कूल के लिए Idea box slip यहां से प्राप्त करें।
   इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगवाने की प्रगति की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए NIF नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की टीम के साथ एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक के लिए निर्देश जारी करते हुए अपन निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने कहा है कि समस्त जूनियर हाई स्कूल / इण्टर कॉलेज में इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों के नवोन्मेषी विचार एकत्र करने तथा तत्पश्चात विद्यालय में आईडिया प्रतियोगिता करवाने के लिये एक आइडिया बाक्स लगवाने हेतू निर्देशित किया गया था। पूर्व में जारी निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए दिनांक 15 मई को प्रातः 11 बजे ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) / प्राचार्य डायट /खण्ड शिक्षा अधिकारी / उपखण्ड शिक्षाधिकारी / प्रधानाचार्य सहित DRP (डायट) तथा जनपद व ब्लाक समन्वयक व माध्यमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक / शिक्षिकायें भी सम्मिलित होंगे।
बैठक में इन बिन्दुओं पर होगी चर्चा
  • आइडिया बॉक्स के सम्बंध में अद्यतन प्रगति।
  • आइडिया प्रतियोगिता की तिथि व प्रक्रिया।
  • आगामी DLEPC तथा NLEPC 
  • DLEPC तथा SLEPC में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत भागीदारी।
  • शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण नामांकन हेतू कार्ययोजना।
  • Zoom app पर 11:00am पर आयोजित होगी ऑनलाइन बैठक
  • बैठक का लिंक whatsapp के माध्यम से भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...