Skip to main content

School Innovation Council: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अप्रूवल के साथ ही उत्तराखंड में स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल (SIC 2024-25) गठित करने वाला पहला विद्यालय बना पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार, अधिकारियों ने दी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं 💐

PM SHRI School, GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal 
PM SHRI Schools in Uttrakhand: टिहरी जिले के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल (SIC 2024-25) का गठन किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के द्वारा अप्रूवल मिलने के बाद यह विद्यालय सत्र 2024-25 के लिए राज्य में School innovation council गठित करने वाला पहला विद्यालय बन गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा एमएस बिष्ट सहित टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट सहित कई अधिकारियों ने विद्यालय को एसआईसी के गठन पर शुभकामनाएं दी हैं।
  उल्लेखनीय है की NEP 2020 के तहत शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और AICTE ने देशभर के स्कूलों के लिए स्कूल इनोवेशन काउंसिल SIC कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में इनोवेशन, विचार, रचनात्मकता, डिजाइन थिंकिंग और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मैं यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि एसआईसी स्कूली शिक्षा में छात्रों को लीक से हटकर सोचने की क्षमताओं का विकास करेगा।
SIC गठित करने वाला उत्तराखंड का पहला PM SHRI School बना यह इंटर कॉलेज
    विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस असवाल और एसआईसी कोर्डिनेटर सुशील डोभाल ने कहा है की हाल ही में PM SHRI Schools के संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों के अभिमुखीकरण के लिए आयोजित कार्यशाला में टिहरी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य ने विद्यालय के शैक्षिक और भौतिक प्रगति की समीक्षा करने की साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यालय में स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल गठित गठित करने की निर्देश दिए थे। इसके लिए एसआईसी कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के SIC पोर्टल पर आवेदन कर किया था। शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल ने शुक्रवार को स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल के गठन को अप्रूव किया है। इसके साथ ही यह विद्यालय उत्तराखंड में स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल गठित करने वाला पहला पीएम श्री विद्यालय बन गया है। विद्यालय में सफलता पूर्वक स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल की गठन पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और डाइट प्राचार्य हेमलता भट्ट सहित कई अधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं दी है।
एसआईसी के होंगे यह कार्य
   स्कूलों को एसआईसी वार्षिक कैलेंडर योजना के तहत छात्रों और शिक्षकों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करनी होंगी। ये गतिविधियाँ स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार, विचार और प्रोटोटाइप विकास प्रतियोगिताओं के लिए आधार तैयार करेंगी। एसआईसी स्कूलों को उच्च शिक्षा स्तर पर शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ द्वारा स्थापित नवाचार परिषदों से जोड़ेगा ताकि स्कूली छात्रों को और अधिक जानकारी मिल सके।
Video  

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...