Skip to main content

DIET New Tehri: 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एजुकेशन' विषय पर डाइट नई टिहरी में एक दिवसीय सेमिनार हुई संपन्न। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां।


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने की प्रक्रिया में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है, यही कारण है कि इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बहुत गंभीरता से लिया गया है। 
  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जहां प्रत्येक विकासखंड के पांच पांच माध्यमिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया वहीं नगर क्षेत्र के पांच माध्यमिक विद्यालयों के 25 विद्यार्थियों ने भी अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ शिरकत की। सेमिनार में विषय विशेषज्ञों के रूप में चंद्रकांत भट्ट पीजीटी कंप्यूटर साइंस केंद्रीय विद्यालय संगठन, निखिल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रोफेसर विवेक कुमार हाइड्रोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम, और राजेश बडोनी प्रवक्ता एससीईआरटी उत्तराखंड ने शिक्षकों और स्कूली बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उसकी विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से ही जानकारी दी। 
   इस अवसर पर निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने गढ़वाली साक्षरता गीत उल्लास का भी विमोचन किया। डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने निदेशक और एससीईआरटी की टीम के साथ विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया है। सेमिनार में कार्यक्रम की संयोजक सरिता असवाल और तकनीकी सहायक संजीव भट्ट सहित डायट प्रवक्ता दीपक रतूड़ी डॉ बीर सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बडोनी, देवेंद्र भंडारी, विनोद पेटवाल नरेश कुमाई, सीमा शर्मा, डा मनवीर नेगी, सुशील डोभाल, हेमराज चमोली, रंजीत पवार, हरीश सुयाल, मदन मोहन उनियाल, विनोद सैंस्वाल, दिवाकर अंथवाल, अखिलेश कोहली सहित कई शिक्षक और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।
DIET New Tehri: निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने किया गढ़वाली साक्षरता गीत उल्लास का विमोचन  
DIET New Tehri: डाइट नई टिहरी में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल की मौजूदगी में Artificial Intelligence and Education विषय पर एक दिवसीय सेमिनार हुई आरंभ,







Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...