Skip to main content

Tehri Kitab Kauthig: स्कूली बच्चों ने सीखी लेखन की बारीकियां, 'बाल-दर्पण' और 'बाल-संसार' का भी हुआ विमोचन, 'किताब कौथिग' के आयोजन को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की यहां संपन्न हुई बैठक

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को दर्जनों स्कूली बच्चों ने अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इस दौरान बाल प्रभारी के संपादक और साहित्यकार उदय किरोला ने जहां बच्चों को रचनात्मक लेखन की अनेक बारीकियों की जानकारी दी वहीं बच्चों ने भी अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन परिचय दिया। इस मौके पर 20 व 21 जुलाई को टिहरी में 'किताब कौथिग' के आयोजन को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम के सफल संचालन पर विचार विमर्श कर कार्ययोजना तय की है। नवाचारी शिक्षकों के Whatsapp Group 'हिमवंत' पर जुड़ने के लिए यहां टच करें
   साहित्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव ‘किताब कौथिग’ का दसवां चरण 20 व 21 जुलाई को नई टिहरी में आयोजित होगा। इस दौरान 'आओ दोस्ती करें किताबों से' विचार के साथ देशभर के 60 प्रकाशकों की करीब 70 हजार पुस्तकें साहित्य प्रेमियों के अवलोकन और खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा साहित्यिक विमर्श, कवि सम्मेलन, नेचर वॉक, पुस्तक लोकार्पण और सांस्कृतिक संध्या सहित कई रोचक कार्यक्रम भी होंगे।
 क्रिएटिव उत्तराखंड, भारत ज्ञान विज्ञान समिति और विद्यालयी शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभागार में होगा। इसमें देश के करीब साठ पुस्तक प्रकाशकों के स्टाल्स लगाए जाएंगे। दो दिन के कार्यक्रम में साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वॉक, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या व बहुभाषी कवि सम्मेलन आदि का आयोजन होगा। वहीं, साहित्यिक सत्र में इतिहास, शिक्षा, साहित्य पर चर्चा सहित अनेक सम-सामयिक विषयों पर विमर्श होगा। इसी क्रम में 15 से 19 जुलाई तक बाल प्रहरी के संपादक व साहित्यकार उदय किरौला द्वारा बच्चों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराडी में रचनात्मक लेखन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 
कार्यशाला के तीसरे दिन आज स्कूली बच्चों ने बाल लेखन से जुड़ी अनेक बारीकियों सिखते हुए अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यशाला में स्कूली बच्चों ने रचनात्मक लेखन के तहत अपनी रचनाएं, कविताएं और चित्रों आदि का संकलन कर उसे समाचार पत्र और पत्रिका के रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों की रचनाओं पर आधारित पत्रिका 'बाल दर्पण' और बाल संसार' का भी विमोचन किया गया।
    20 और 21 जुलाई को नगर पालिका सभागार में आयोजित होने वाले किताब कौथिग के सफल आयोजन के लिए नागरिक मंच और व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक आयोजित कर  विचार विमर्श करते कार्ययोजना तय की है। बैठक में हेम पंत, उदय किरोला, वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह नेगी, शिक्षक आनंदमणि पैन्यूली, डायट प्रवक्ता डा वीर सिंह रावत, हिमवंत के संपादक सुशील डोभाल, कमल सिंह महर, राजपाल सिंह मियां, राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौटियाल व विक्रम सिंह कठैत, ज्योति प्रसाद डोभाल, राजेंद्र ढौंडियाल, जेपी सेमल्टी, महेश चंद्र बडोनी, जगजीत सिंह नेगी और यशोधा नेगी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।
Nanda Gaura Yojna, Uttarakhand 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...