Skip to main content

Tehri Kitab Kauthig: टिहरी किताब कौथिग के पहले दिन पद्मश्री बसंती बिष्ट, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल और टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई हस्तियों ने किया प्रतिभाग, पहले दिन दर्जनों प्रकाशकों की सैकड़ो किताबों की बिक्री ने बढ़ाया उत्साह।

नई टिहरी के नगर पालिका सभागार में दो दिवसीय किताब कौथिग आरंभ हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक हेम पन्त और दयाल पांडे ने बताया कि नौ सफल आयोजनों के बाद पहली बार किताब कौथिग गढ़वाल मंडल में हो रहा है जिसमें लगभग 60 प्रकाशकों की 50 हजार से अधिक किताबें देखने और खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। पहले दिन विभिन्न प्रकाशकों की सैकड़ो किताबों की बिक्री हुई। कार्यक्रम के पहले दिन पद्मश्री माधुरी बर्थवाल और बसंती बिष्ट सहित अनेक विशिष्ट लोगों के कार्यक्रम हुए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल व्यवस्था का जायजा लेते हुए
     कार्यक्रम में “खतरे में हिमालय” विषय पर विधायक किशोर उपाध्याय, डॉ. एस.पी. सती और सुरेश नौटियाल ने अपने विचार रखे। इस दौरान तीनों वक्ताओं ने पर्यावरणीय संकट को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कार्यक्रम नागरिक मंच, व्यापार संघ, मैती मिलन परिवार की समस्त टीम और सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने आम जनता के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। विज्ञान, विश्व साहित्य, धर्म और आध्यात्म, लोकप्रिय साहित्य सहित विभिन्न विधाओं की उपलब्ध किताबों में लोगों ने बहुत रुचि दिखाई। किताबों के अलावा विज्ञान कोना और उत्तराखंड के कलाकारों के हस्तशिल्प स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

   द्वितीय सत्र में “टिहरी का अतीत और वर्तमान” विषय पर भवानी प्रताप पंवार, महिपाल नेगी और चारू तिवारी ने अपनी बात रखी। इसके बाद “हिंदी साहित्य में उत्तराखण्ड के रचनाकारों का योगदान” पर मनोहर चमोली ‘मनु’, डॉ. अंकिता बोरा और डॉ. सुशील कोटनाला ने भाग लिया। मुख्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने “सूचना का अधिकार” पर चर्चा की। पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल और पद्मश्री बसंती बिष्ट ने “उत्तराखण्ड के लोकसंगीत के मूलतत्त्व” पर प्रस्तुति देते हुए अपने संघर्ष के सफर से दर्शकों को अवगत कराया। इस दौरान युवा लोक गायक राजेंद्र ढौंडियाल के लोक गीत दानू शरीर का भी पद्मश्री माधुरी बर्थवाल और बसंती बिष्ट ने विमोचन किया
पदम श्री बसंती बिष्ट और पदम श्री माधुरी बर्थवाल के साथ हिमवंत के संपादक सुशील डोभाल
सायंकालीन सत्र में प्रसिद्ध लोकगायक घुघुति जागर टीम, सुरगंगा और स्थानीय कलाकारों ने अपने गीतों पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। किताब कौथिग में दिल्ली, लखनऊ,पंजाब, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़,रुद्रपुर, श्रीनगर, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली आदि नगरों के साहित्यकार,लेखक,कवि, रचनाकार, रंगकर्मी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह आयोजन नयी टिहरी में नवीन कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हो रहा है।
 इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता विजय जरधारी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल और वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस०पी०सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक विनोद प्रसाद ढौंडियाल, डायट पचार्य हेमलता भट्ट, पत्रकार चारु दत्त तिवारी, सुरेश नौटियाल, प्रसिद्ध पर्वातारोही पद्मश्री लवराज धर्म सक्तू,राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, प्रकाश पाण्डेय, मदन मोहन चमोली, शांतनु शुक्ला, जय कृष्ण पैन्यूली, देवेन्द् उनियाल,प्रो०एसपी सती,कुमारी मोनिका,श्रीमती यशोदा नेगी, सुशील कोटनाला, दयाल पाण्डेय,पत्रकार व लेखक महीपाल नेगी, श्रीमती गीता गैरोला,श्रीमती उमा भट्ट, प्रवीण भट्ट, दलवीर सिंह रावत, आनंदमणि पैन्यूली प्रवक्ता डा वीरसिंह रावत, प्रवक्ता और हेमंत के संपादक सुशील डोभाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंदमणि पैन्यूली ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...