Skip to main content

Kaushalam Curriculum: कौशलम पाठ्यचर्या पर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला राइका बड़कोट में हुई आरंभ, जाखणीधार के हाई स्कूल और इंटर कॉलेज संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों ने समझी कौशलम् पाठ्यचर्या की बारीकियां

राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में विकासखंड जाखणीधार के माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों की दो दिवसीय कौशलम पाठ्यचर्या अभिमुखीकरण कार्यशाला आरंभ हुई है। विकासखंड जाखणीधार के सभी 21 हाई स्कूल और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय और प्रत्येक विद्यालय से चार शिक्षकों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक कौशलम पाठ्यचर्या की बारीकियों को समझेंगे।
   राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निर्देशों पर राज्यभर में इन दिनों राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत कौशलम पाठ्यचर्या पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की अभिमुखीकरण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए प्रत्येक विद्यालय से चार शिक्षकों को पाठ्यचर्या पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जाखणीधार में 28 अगस्त से 31 मार्च तक दो फेरों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिवस आज विभिन्न विद्यालयों के 32 संस्थाप्रमुखों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 
     इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मनमोहन सिंह कठैत, सुशील डोभाल और बिजेंद्र सिंह ने संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता मानसिकता तथा 21वीं सदी  के कौशलों पर विभिन्न गतिविधियों की माध्यम से प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर्स ने कहा है कि व्यवसायिक शिक्षा को धरातल पर लागू करने के लिए ये आवश्यक है कि बच्चों में उद्यमशील मानसिकता का विकास हो इसके लिए शिक्षकों को बच्चों कि रुचि को पहचान कर उन्हें अपनी रुचि से संबंधित उद्यम के लिए तैयार करना है। वर्तमान में बदलती हुई परस्थितियों में बच्चों में इक्कीसवीं सदी के कौशलों का विकास किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
   कार्यशाला में विभिन्न हाई स्कूल और इंटर कॉलेज संस्थाध्यक्षों के साथ अभिभूखीकरण कार्यशाला के नोडल अधिकारी जय प्रकाश डबराल, बीआरसी बृजपाल सिंह रावत, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश नौटियाल आदि कई शिक्षक मौजूद रहे।

Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...