Skip to main content

Principal direct recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करने और पदोन्नति की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने किया क्रमिक अनशन, टिहरी और चपावत जनपदों के पदाधिकारी रहे आज अनशन पर

 
प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा को निरस्त करने एवं सभी स्तरों की पदोन्नति करने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ जनपद टिहरी और चंपावत के पदाधिकारियो ने क्रमिक अनशन किया। उधर प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मडलीय अध्यक्ष गढ़वाल श्याम सिंह सरियाल और मंत्री हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि यदि यह परीक्षा निरस्त नहीं होती है तो राजकीय शिक्षक मजबूरन आंदोलन को उग्र करेंगे।
जिला अध्यक्ष टिहरी दिलबर रावत, मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट जिला मंत्री टिहरी जगमोहन शर्मा जिला प्रवक्ता टिहरी, लक्ष्मण सिंह रावत जनपद संरक्षक टिहरी, संजय गुसाईं ब्लॉक उपाध्यक्ष भिलंगना, जगदीश अधिकारी जिला अध्यक्ष चंपावत, इंदुवर जोशी जिला मंत्री चंपावत अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष चंपावत कुलदीप चौहान आय व्यय निरीक्षक गढ़वाल मंडल, बिनोद गहतोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत, गोविंद मेहता ब्लॉक मंत्री लोहाघाट, प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा निरस्त न होने के चलते शिक्षकों में आक्रोश और भारी  रोष जनपद टिहरी एवं चंपावत के हजारों शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया  गया, जनपदों से आए पदाधिकारी व शिक्षकों द्वारा यह परीक्षा निरस्त न होने तक धरने पर डटे रहने का आवाहन किया।
   प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान द्वारा सरकार और शासन को चेताया है कि यदि यहां परीक्षा निरस्त नहीं होती है तो हम मजबूरन आंदोलन को उग्र करेंगे उन्होंने धरने पर आए समस्त शिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका हितों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा प्रत्येक शिक्षक ही संगठन है पद कोई महत्वपूर्ण नहीं है।
वरिष्ठता का सम्मान होना चाहिए एक ही पद पर शिक्षक सेवानिवृत हो रहे हैं यह अन्याय और आगे नहीं सहा जाएगा सरकार को सारे कोर्ट के मामले का निस्तारण करना चाहिए। संगठन ने पदोन्नति हेतु सुझाव शासन व सरकार को प्रेषित कर दिए हैं उन पर अमल किया जाए।प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी द्वारा शिक्षकों से गुमराह होने की अपील की, शत प्रतिशत पदोन्नति एवं भर्ती परीक्षा निरस्त न होने तक आंदोलन जारी रहेगा आगे आंदोलन की रणनीति परिवर्तन करने पर विचार करना होगा, आंदोलन को उग्र किया जाएगा, जिससे यह सोई हुई सरकार नींद से उठे और शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
आज क्रमिक अनशन के तीसरे दिन निम्न वक्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। जगदीश बिष्ट प्रांतीय संयुक्त मंत्री, लक्ष्मण सजवान प्रांतीय कोषाध्यक्ष, दिनेश नौटियाल प्रांतीय संरक्षक, राजमोहन सिंह रावत प्रांतीय प्रवक्ता, श्याम सिंह सरियाल मंडल अध्यक्ष गढ़वाल, गोकुल सिंह मार्तोलिया मंडल अध्यक्ष कुमाऊं, हेमंत पैन्यूली मंत्री गढ़वाल, मक्खन शाह संगठन मंत्री, रवि शंकर गुसाईं मंडलीय मंत्री कुमाऊं, महिंद्र पटवाल मंडली उपाध्यक्ष कुमाऊं, नवजीत बढ़ानी, रविंद्र सिंह राणा , कुलदीप कंडारी जिलाध्यक्ष देहरादून, अर्जुन पंवार जिलामंत्री देहरादून। शिव सिंह नेगी नरेश भट्ट जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, पूरण धस्माना शिशुपाल भंडारी,विजय गुसाईं मदन मोहन सेमवाल, धर्मवीर रावत रजनीश नौटियाल, लोकेंद्र रावत, दौलत राम पूरवाल धनवीर रमोला, कुशाल सिंह, अरविंद कोठियाल सुरेंद्र शाह,संजय मंगाई दामोदर उनियाल, सतीश बलूनी, संदीप मैथानी, चंडी नौटियाल सतीश चौहान, मनोज डोभाल दिनेश भंडारी, जगदीश चौहान, अनिल राणा आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...