Skip to main content

Tahasil diwas: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलज जाखणीधार में संपन्न हुआ तहसील दिवस, 37 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की अध्यक्षता मे विकासखंड जाखणीधार के अटल उत्कृष्ट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर 37 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित वभागों के प्रमुखों को 15 दिन के अंतर्गत सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्षेत्र में आए सभी अधिकारियों को अपनी विभागीय योजना का निरीक्षण कर सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।
    तहसील दिवस में प्रधान ग्राम पंचायत गेंवली देवल हर्षमणी सेमवाल ने अवगत कराया कि टिपरी गेंवली पंपिंग योजना से नियमित जलापूर्ति नही हो रही है तथा बिल भुगतान करने में असमर्थता जताई गई जिस पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान टिहरी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कुम्हार धार निवासी किशोरी लाल अमोला ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाए गए पानी के टैंक को ठीक करने तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की गई, जिस पर अधिशासी अभियंता जल निगम टिहरी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जाखणीधार निवासी मनीषा देवी ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन लगाए जाने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अभियंता जल निगम टिहरी को समस्या का समाधान करने को कहा गया।
प्रधान ग्राम पंचायत पालकोट बुद्धि प्रकाश  सेमल्टी ने लोणत्तर से डोब सारी मोटर मार्ग पर किए गए कार्यों की जांच करने की अपेक्षा की, जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बोराडी नई टिहरी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गेंवली निवासी रामलाल ने रा.उ.प्रा.वि. गेंवली देवल जाखणीधार के छत मरम्मत करने की मांग की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम कुम्हार धार निवासी पूर्व सरकारी गला विक्रेता कीर्ति सिंह लामा ने राशन सस्ता गल्ला का मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का समाधान करने को कहा गया। मंडल महामंत्री भाजपा  रामलाल रतूड़ी ने जाखणीधार बाजार में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की गई, जिस पर अपर जिला अधिकारी को एसडीएम जाखणीधार से समन्वय कर तहसील जाखणीधार में सुविधा स्थापित  कराने को कहा गया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद ने टिपरी कंडीखाल मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू करने, गेंवली निवासी सीताराम भट्ट ने भविष्य में तहसील दिवस तहसील मुख्यालय कोशियार में आयोजित करने तथा तहसील जाने वाली सड़क का डामरीकरण करने तथा ग्राम झेलम संगीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी ने सभी उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जाखणीधार बाजार के समीप नवाकोट रोड के पास पार्किंग निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है तथा प्रस्ताव जिला विकास प्राधिकरण को भेजे गए हैं, जिस पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की गई। 
     तहसील दिवस के अवसर पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीम संदीप कुमार, डीपीआरओ एम.एम. खान, एआरटीओ सत्येंद्र राज, सीवीओ आशुतोष जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका बम, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, डीएसओ मनोज डोभाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...