Skip to main content

Inspire Award MANAK: टिहरी जिले में 15 से 20 दिसंबर की बीच आयोजित होगी DLEPC (जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता), 301 चयनित बाल वैज्ञानिक अपने प्रोटोटाइप के साथ करेंगे प्रतिभाग

Report by- Sushil Dobhal
Inspire Award MANAK DLEPC: 
जनपद टिहरी गढ़वाल में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड-मानक कार्यक्रम के लिए जनपद स्तर पर चयनित सभी 301 बाल वज्ञानिको के लिए जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC) का आयोजन 15 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीके सिंह में DLEPC के लिए चयनित शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को उनके प्रोटोटाइप्स के साथ प्रतिभाग प्रतिभा करवाने की निर्देश दिए हैं।
   जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक टिहरी गढ़वाल बीके सिंह ने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड-मानक कार्यकम वर्ष 2023-2024 में भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में सर्वाधिक छात्र/छात्राओं की आईडिया का चयन जनपद टिहरी गढ़वाल से किया गया है, जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 2024 को जारी की गयी सूची जिसमें जनपद के 301 छात्र/छात्राएं एवं उसके पूर्व के चयनित छात्र/छात्राएं जिन्होंने जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग नहीं किया है के लिए जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता-2024 का आयोजन दिनांक 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2024 के बीच किया जाना प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में आपको निम्नानुसार निर्देशित करना है।
  1. इस योजना से सम्बन्धित विकासखण्ड स्तर की सम्पूर्ण जानकारी व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखें। 2-जिन संस्थाओं के छात्र/छात्राओं की आईडिया का चयन हुआ है, उन्हें निर्देशित कर दें कि अपलोड की गयी आईडिया पर नवाचारी प्रोटोटाइप का निर्माण करना सुनिश्चित करें।
  2. वर्ष 2023-2024 के पूर्व जिन छात्र/छात्राओं की आईडिया चयनित की गयी थी और उनके द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग नहीं किया गया है, उनका प्रतिभाग भी अनिवार्य रूप से कराना सुश्चित करें।
अस्तु आप को निर्देशित करना है कि, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना व्यक्तिगत ध्यान देते हुए उक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अन्य किसी भी प्रकार सहायता / जानकारी के लिए आप श्री अलख नारायण दुबे जिला समन्वयक (इस्पायर अवार्ड-मानक) / डा. विजय मोहन गैरोला सह समन्वयक (9412143404) टिहरी गढ़वाल से सम्पर्क कर सकते है।
विकासखंड जाखणीधार टिहरी गढ़वाल के विद्यालयों के लिए आवश्यक सूचना 
विकासखंड जाखणीधार से Inspire Award के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपए की अवार्ड राशि भेजी जा चुकी है। संबंधित संस्थाध्यक्ष कृपया इन छात्र-छात्राओं के प्रोटोटाइप मार्गदर्शक शिक्षक के सहयोग से तैयार करवाते हुए दिनांक 15 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली DLEPC में अनिवार्यत प्रतिभाग करवाने की कृपा करें। - Sushil Dobhal, Coordinator Inspire Award MANAK, Jakhanidhar TG

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...