Skip to main content

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का संक्षिप्त इतिहास

Report by- Sushil 

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का संक्षिप्त इतिहास

     राजकीय शिक्षक संघ का इतिहास प्रारंभ हुआ, अंग्रेजी शासन काल  शासनादेश संख्या 2299 ,दिनांक 5 अक्टूबर 1922 से प्रारंभ हुआ, जो उत्तराखंड राज्य के बनने तक रहा। उत्तराखंड में राजकीय शिक्षक संघ का प्रथम अधिवेशन 16,17 एवं 18 फरवरी 2001 को राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ बागेश्वर में तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्री तीरथ सिंह रावत मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ था, जिसमें श्री जयवीर सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदन सिंह नयाल प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए थे, संरक्षक श्री चंद्र मोहन पांडे, द्वितीय अधिवेशन 21 व 22 दिसंबर 2004 को नगर निगम सभागार देहरादून में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी जी के मुख्य  आथित्य में संपन्न हुआ,जिसमें श्री रघुवीर सिंह शाह प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री नंदन सिंह नयाल प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए संरक्षक श्री जयवीर सिंह रावत जी निर्वाचित हुए थे, इसी वक्त राजकीय शिक्षक संघ की उत्तर प्रदेश की मान्यता उत्तराखंड शासन ने समाप्त कर दी फिर प्रदेश महामंत्री श्री , नंदन सिंह नयाल जी  के द्वारा उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की गई जिस पर श्री सरदार सिंह चौहान ने रिट खारिज करने की पूरी कोशिश की गई तत्पश्चात शिक्षा निदेशक श्री महेश चंद्र पंत द्वारा राजकीय शिक्षकों की रायशूमारी करवाने के आदेश जारी किए गए, जिसमें श्री नंदन सिंह दयाल , श्री करनैल सिंह व श्रीमती किमोठी तीनों पर रायशूमारी होना निश्चित करवाया था, जिसमें तत्कालीन महामंत्री श्री नंदन सिंह नयाल जी के पक्ष में जिलेवार रायशूमारी निम्न प्रकार प्राप्त होकर 50% से अधिक, पाई गई थी। रुद्रप्रयाग- 384 चमोली- 566 पौड़ी- 1109 टेहरी- 783 उत्तरकाशी- 137 हरिद्वार- 26 देहरादून- 363 उधम सिंह नगर- 288 नैनीताल -891 अल्मोड़ा- 871 बागेश्वर- 301 पिथौरागढ़- 921 चंपावत -167 कुल 6796,तत्पश्चात तत्कालीन महामंत्री श्री नंदन सिंह नयाल के पक्ष में उत्तराखंड शासन ने प्रथम मान्यता संख्या 837,दिनांक 27 नवंबर 2008 अस्तित्व में आया, इसके पश्चात उत्तराखंड में राजकीय शिक्षक संघ का प्रथम अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जिसमें श्री भीम सिंह प्रदेश अध्यक्ष व श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट महामंत्री निर्वाचित हुए श्री नंदन सिंह नयाल संरक्षक, तत्पश्चात राजकीय शिक्षक संघ का द्वितीय अधिवेशन सिटी पैलेस कोटद्वार 28 29व 30 अगस्त 2012 को संपन्न हुआ जिसमें श्री करनैल सिंह प्रदेश अध्यक्ष व श्री सरदार सिंह चौहान महामंत्री निर्वाचित हुए, तत्पश्चात तृतीय अधिवेशन रुद्रपुर में संपन्न हुआ जिसमें श्री राम सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन सिंह मांजिला महामंत्री निर्वाचन हुए, चतुर्थ अधिवेशन देहरादून में संपन्न हुआ जिसमें श्री कमल किशोर डिमरी प्रदेश अध्यक्ष व श्री सोहन सिंह मांजिला महामंत्री निर्वाचित हुए पंचम अधिवेशन अल्मोड़ा में संपन्न हुआ इसमें श्री राम सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री रमेश चंद्र पैनूली निर्वाचित हुए जो वर्तमान समय तक चल रहा है।

 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...