Skip to main content

Inspire Award DLEPC: जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी और प्रतियोगिता नरेंद्रनगर में हुई संपन्न, 25 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चयनित छात्रों और ब्लॉक कोर्डिनेटर्स को किया सम्मानित।

Report by- Sushil Dobhal
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, प्रवक्ता सुशील डोभाल के साथ बाल वैज्ञानिकों के प्रोटोटाइप का अवलोकन करते हुए
नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका के टाउन हॉल और रामलीला मैदान में दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता Inspire Award DLEPC विज्ञान और तकनीकी से संबंधित अनेक गतिविधियों के साथ संपन्न हुई है। कार्यक्रम में जनपद से 25 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी SLEPC के लिए चयन हुआ है। इस अवसर पर कैबिनेट मत्री सुबोध उनियाल ने चयनित बाल वैज्ञानिकों और सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को सम्मानित किया है।
नवाचारी शिक्षक कमलेश जोशी के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या का भी हुआ आयोजन
कार्यक्रम के पहले दिन जहां जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोटोटाइप पर रोचक ढग से प्रस्तुतीकरण दिया वहीं नवाचारी शिक्षक और विकासखंड कीर्तिनगर के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश जोशी के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभागियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। 
 DLEPC में जिले के नौ विकासखंडों के कक्षा 6 से 10 तक के 301 छात्र-छात्राओं ने अपने आइडियाज़ पर आधारित प्रोजेक्ट का निर्माण कर प्रतियोगिता में शामिल हुए। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के मानकों पर खरे उतरे तीस बाल वैज्ञानिकों के मॉडल्स का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमाण पत्र और स्कूल बैग भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री सुबोध दुनिया ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड जैसी नवाचारी प्रतियोगिताओं से विज्ञान के क्षेत्र में नई क्रांति पैदा हुई है।उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिताओं के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित हुई है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय, लॉ कॉलेज की शीघ्र स्थापना होगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने की जिले की टीम के कार्यों की सराहना

 इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल का शिक्षा विभाग की ओर से अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में टिहरी जिला वर्ष 2015 से लेकर अब तक प्रदेश में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने  विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दुबे सह समन्वयक विजय मोहन गरोला, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल, कमलेश जोशी, आशुतोष सकलानी, तेजेंद्र जियाडा और जनपद की टीम के कार्यों की जमकर सराहना की है। 





 बच्चों द्वारा स्वनिर्मित मॉडल्स के मूल्यांकन में डॉ दयाधर दीक्षित, दीप्ति सिंह और  सूर्यकांत तिवारी  निर्णायकों की भूमिका में रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन गुरु राम राय स्कूल क प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी, कमलेश जोशी और अनिल कुकरेती ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य दीपक रतूड़ी, आईएफ से दीप्ति सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंबा नरेश कुमार हल्दियानी ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आईसीएस के निदेशक मुकेश अग्रवाल, प्रतीक यादव, आंचल रावत, सुशील डोभाल, कमलेश जोशी, अमित शर्मा, अनूप असवाल, मंजू चौहान, रविन्द्र लसियाल, महावीर प्रजापति, आलोक गौतम, रामाश्रय, राम गोपाल गंगवार आदि कई शिक्षक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...