Skip to main content

आखिर क्यों आहत हुए बोराड़ी नई टिहरी के व्यापारी मनोज शाह?

मनोज शाह, प्रो शिवम बेकर्स और कन्फेक्शनर्स 
नई टिहरी, बौराड़ी के व्यापारी मनोज शाह ने उद्योग व्यापार मंडल बौराड़ी कार्यकारिणी पर उनकी अपेक्षा का आरोप लगाते हुए संगठन के पदों सहित अपनी सदस्यता को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से अपना त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि कुछ पदाधिकारियो द्वारा उनके साथ भेदभाव किए जाने से वह स्वयं को आहत महसूस कर रहे हैं और आत्मसम्मान के लिए संगठन को छोड़ना ही बेहतर समझ रहे हैं।
   बोराडी ओपन मार्केट में विगत 25 वर्षों से शिवम बेकर्स और कन्फेक्शनर्स नमक प्रतिष्ठान संचालित करने वाले मनोज शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बोराडी मेहताब गुणसोला को सभी पदों सहित सदस्यता को लेकर अपना त्यागपत्र साझा किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दो दशकों से व्यापार मंडल में उनकी सक्रिय भूमिका रही है एवं उन्होंने हमेशा संगठन के निर्देशों का सम्मान करते हुए संगठन की मजबूती को लेकर अपनी पूर्णनिष्ठा के साथ योगदान दिया है, किंतु संगठन में कुछ पदाधिकारी उनके योगदान को नजरअंदाज कर पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्यकारिणी में हर बार अपने चहेतों को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चहेतों को संगठन के पदों पर पहुंचने के लिए कुछ लोगों द्वारा शिवरात्रि के दिन बिना पूर्वसूचना के आनन फानन में बैठक आयोजित करवा दी गई। शिवरात्रि जैसे पावन दिन पर जहां अधिकतर व्यापारी शिव आराधना और भक्ति भाव के साथ उपवास और भंडारे जैसे धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं ठीक उसी दिन बैठक आयोजित करने का क्या औचित्य हो सकता है।
   मनोज शाह उच्चशिक्षित और नगर के वरिष्ठ व्यापारी हैं। टिहरी के प्रतिष्ठित प्रताप इंटर कॉलेज से इंटर तक अध्ययन करने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक होने के साथ ही नगर की रामलीला कमेटी सहित अनेक रचनात्मक गतिविधियों में वह हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते आए हैं। नैनीताल जिले के मूल निवासी उनके माता-पिता 60 के दशक में राजकीय सेवा में टिहरी आ गए थे और टिहरी से लगाव के कारण यही के हो गए थे। मनोज शाह का जन्म भी पुरानी टिहरी में हुआ। उनके परिवार का टिहरी के वातावरण और संस्कृति से अटूट नाता रहा है। इसी लगाव और अपनेपन के कारण वह बचपन से ही यहां की अनेक रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे और शैक्षिक योग्यताओं के बावजूद भी उन्होंने सरकारी नौकरियों की बजाय शहर में स्वरोजगार का विकल्प चुना। उन्होंने 'हिमवंत संपादक' के साथ अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा है कि जीवन का अधिकतर समय यहीं गुजर चुका है किंतु कुछ स्वार्थी लोग शायद आज भी उन्हें टिहरी के बजाय बाहरी व्यक्ति ही मानते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...