Skip to main content

देहरादून में रिटायर्ड प्रिंसिपल के हत्यारोपी पति-पत्नी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार, अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग से लेकर हत्या तक, पूरा घटनाक्रम यहां पढ़ें-


देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से लापता हुए बुजुर्ग रिटायर्ड प्रिंसिपल की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी मेडिकल छात्र और उसकी पत्नी को पुलिस ने अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य अभियुक्तों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्यारोपी महिला के बुजुर्ग के साथ पिछले लंबे समय से अवैध संबंध थे और दोनों आरोपियों में बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से बुलाया था।
    बीते 7 फरवरी 2025 पीठावाला, चंद्रमणी पटेलनगर निवासी मृतक श्यामलाल की बेटी निधि राठौर ने अपने पिता के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके पिता मोटरसाइकिल से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से पता लगा कि लापता होने से पहले बुजुर्ग किसी गीता नाम की औरत के घर गया था। लेकिन उनके वहां से वापस आने के कोई सुराग नहीं मिले। संदेह होने पर पुलिस जब उस घर में गई तो वहां कोई नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने आरोपी गीता और हिमांशु के बारे में जानकारी दी।
25-25 हजार का इनाम हुआ था घोषित
इसके बाद पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों की तलाश शुरू की, उनको पकड़ने पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी गीता और हिमांशु लगातार मुंबई, जयपुर, प्रयागराज, कुरुक्षेत्र होते हुए अमृतसर भाग गए। लेकिन पुलिस की सटीक सूचना और लगातार दबिशों के चलते उन दोनों को पंजाब के अमृतसर से दबोच लिया गया।
12 सालों से थे अवैध सम्बन्ध
पुलिस पूछताछ में आरोपी गीता ने बताया कि उसके और मृतक श्याम लाल के विगत 12 वर्षों से उसके अवैध सम्बन्ध थे। जिस कारण वो पिछले 03 सालों से अपनी बेटी के साथ अपने पहले पति से अलग रह रही थी। उसके बाद मई 2024 में उसने अभियुक्त हिमांशु चौधरी से मन्दिर में शादी की थी। हिमांशु चौधरी देहरादून से MBBS कर रहा था लेकिन बार-बार ड्रॉप आउट होने के कारण खर्चा काफी बढ़ गया था। दोनों ने पैसों की तंगी को पूरा करने के लिये मृतक श्यामलाल की गीता के साथ अश्लील विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसा ऐंठने की योजना बनाई।
छिपकर अश्लील वीडियो
आरोपियों ने अपनी योजना के अनुसार बुजुर्ग को किशननगर एक्स्टेंशन में अपने किराए के कमरे से थोड़ी दूरी पर स्थित एक अन्य किराए के कमरे में बुलाया। वहां गीता का पति हिमांशु चौधरी पहले से ही छिपकर अश्लील वीडियो बनाने की तैयारी में था। जब मृतक श्यामलाल कमरे में पहुंचे, तो उन्हें योजना का पता चला और वे चिल्लाने लगे। अभियुक्तों ने उन्हें बांधने और काबू करने का प्रयास किया, लेकिन श्यामलाल लगातार जोर-जोर से चिल्लाते रहे। इसके बाद, दोनों अभियुक्तों ने उनका मुंह बंद कर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
यहां इस्तेमाल की MBBS की पढ़ाई
आरोपियों ने हत्या के बाद शव को कमरे में छोड़ दिया और अगले दिन गीता ने अपने भाई अजय और बहनोई धनराज चावला को इस बारे में बताया। उन्होंने देवबंद, सहारनपुर से देहरादून बुलाया। MBBS का छात्र होने के नाते अभियुक्त हिमांशु को यह जानकारी थी कि शव को एक-दो दिन रखने पर शरीर में खून जम जाता है और काटने पर खून नहीं निकलता है। आरोपी हिमांशु चौधरी ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर मृतक श्यामलाल के शव को टुकड़ों में काटा, उन्हें रस्सी से बांधकर प्लास्टिक के अलग-अलग कट्टों में डाल दिया। इसके बाद, अभियुक्त धनराज चावला द्वारा लाए गए वाहन में घरेलू सामान के साथ रखकर उन्हें देहरादून से देवबंद ले जाया गया और शव को देवबंद में साखन की नहर में फेंक दिया गया।
चार लोग गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपियों गीता और हिमांशु चौधरी को गिरफ्तार कर इस चौंकाने वाले हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। वहीं, शव को छिपाने में आरोपियों की मदद करने के आरोप में गीता के भाई अजय कुमार और बहनोई धनराज चावला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...