Skip to main content

Mukhymantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, 30 अप्रैल तक कर लें आवेदन, 08 जुलाई 2025 राज्य भर में आयोजित होगी चयन परीक्षा

Report by- Sudhanshu Dobhal

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इस लोकप्रिय छात्रवृत्ति योजना के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बेहद उपयोगी है जो आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद भी पढ़ने लिखने में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के 95 विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए SCERT ने जारी की विज्ञप्ति
SCERT द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय (Govt. Aided) विद्यालयों में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में अध्ययनरत् विद्यार्थियों से दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के 95 विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी।
  •  मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (जूनियर स्तर कक्षा 6) परीक्षा के लिए वे ही छात्र अर्ह होंगे जिन्होंने राज्य के राजकीय / राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय (केन्द्रीय एवं आवासीय विद्यालयों को छोडकर) से कक्षा-5 उत्तीर्ण की हो तथा वे कक्षा 6 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत् हों। छात्रवृत्ति की दर कक्षा 6 हेतु ₹ 600, कक्षा 7 हेतु ₹ 700 तथा कक्षा 8 हेतु ₹ 800 प्रति माह होगी। चयन प्रक्रिया के लिए दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) तथा द्वितीय प्रश्न पत्र शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (SAT) का होगा जिनमें 60-60 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (माध्यमिक स्तर कक्षा 9) अर्हता परीक्षा के लिए वे ही छात्र अर्ह होंगे जिन्होनें राज्य के राजकीय / राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय (केन्द्रीय एवं आवासीय विद्यालयों को छोडकर) से कक्षा-8 उत्तीर्ण की हो तथा वे कक्षा-9 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत हों। छात्रवृत्ति की दर कक्षा 9 एवं 10 हेतु १ 900 प्रति माह होगी। इसमें भी चयन प्रक्रिया के लिए दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) तथा द्वितीय प्रश्न पत्र शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (SAT) का होगा जिनमें 100-100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
अभिभावकों की आय का नहीं होगा कोई प्रतिबंध
नोट- (i) उक्त दोनों छात्रवृत्तियों हेतु माता-पिता/अभिवावक की वार्षिक आय का कोई प्रतिबन्ध नहीं है। (ii). जूनियर (कक्षा-6) एवं माध्यमिक (कक्षा-9) स्तर हेतु प्रतियोगात्मक परीक्षा के आधार पर विकास खण्ड स्तर पर कुल प्रतिभागी छात्रों में से 10% श्रेष्ठता वाले छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। (ii) उक्त छात्रवृत्तियों निर्धारित मानक पूर्ण करने पर ही देय होंगी।
यहां से प्राप्त करें आवेदन पत्र
 छात्रवृत्ति परीक्षाओं हेतु आवेदन पत्र विकासखण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा एस.सी.ईआर.टी. उत्तराखण्ड की वेबसाइट https://scert.uk.gov.in एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड की वेबसाइट https://schooleducation.uk.gov.in से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र नीचे दिए गए लिंक पर भी उपलब्ध है।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...