Skip to main content

विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने THDC-IHET को सौंपी टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून के इन राजकीय स्कूलों की मेंटरशिप, राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों का शतप्रतिशत और प्रभावी उपयोग करवाने की होगी जिम्मेदारी

Report by- Sushil Dobhal
THDC-IHET (टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) 
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने टिहरी, उत्तरकाशी एवं देहरादून जनपदों के राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों का शतप्रतिशत और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करवाने के लिए THDC-IHET (टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) को मेंटर के रूप में कार्य करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की ओर से अपर निदेशक समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने संस्थान की निदेशक को इस आशय का पत्र भेजा है। 
 School Mentoring by Higher Education Institute कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को नामित किया गया है। भारत सरकार द्वारा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 में गुणवत्ता एवं नवाचारी के अन्तर्गत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में School Mentoring by Higher Education Institute कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गयी है. कार्यक्रम में संस्थान के द्वारा इन तीनों जनपद के अन्तर्गत चयनित प्रारम्भिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित सशुल्क Mentorship प्रदान की जाएगी। ताकि विद्यालय अपने शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत उपयोग कर सके। 
   टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। संस्थान की और से जनपद टिहरी गढ़वाल के कई विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों के साथ 9 अप्रैल को ऑनलाइन बैठक आयोजित कर इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में जहां पीएम श्री स्कूलों पर खास फोकस रखा जाएगा वहीं अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, राजकीय आदर्श विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास और कई राजकीय उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयो को भी शामिल किया गया है। Read more at: Himwant Live




Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...