Skip to main content

जीआईसी ठांगधार में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समरोह, एसएमसी और पीटीए का भी हुआ गठन

Report by- Sudhanshu Dobhal 
टिहरी जिले के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज थांगधार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आस्था आर्य, उनके पिता प्रवीन कुमार आर्य और हाइस्कूल और इण्टर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  प्रथम पांच छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से सम्मानित किया गया।
इस दौरान सहज योग फाउंडेशन देहरादून के द्वारा विद्यार्थियों को योग दिवस और जीवन में योग, शारीरिक, मानसिक, संवेदनात्मक स्वस्थता की जानकारी दी गई। सहज योग फाउंडेशन देहरादून के श्री गोयल जी, गार्गी, सरोज पंवार, मगना सजवान ने विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं को कुंडलिनी योग और उसके लाभ का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यालय में शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन और एस एम सी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।। इसमें आम सहमति से कल्पना रमोला को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सुशील चंद्र तिवाड़ी को उपाध्यक्ष, सह सचिव आशा रमोला और सुभाष रमोला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, सुंदर लाल सकलानी, 
एस एम सी अध्यक्ष रेखा नेगी, उपाध्यक्ष संतोषी देवी को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व पी टी ए अध्यक्ष विनोद डबराल सकलानी, पी टी ए सचिव अनुसूया राणा, smc प्रभारी राजेश रमोला, गिरवीर सिंह गुसाईं, शेर सिंह पुंडीर, उदयवीर सिंह राणा, डॉ नेहा अग्रवाल, नीलम सिंह, प्रमिला, प्रवीन कुमार, सुरेश चंद्र रतूड़ी, देव कुमार, कृष्ण बहादुर सिंह, अरुण चंद, अनामिका डंगवाल, मगनी देवी, संतराम, सुभाष रमोला उपस्थित थे।।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...