Skip to main content

राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी से भेंट कर विषम परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की उठाई मांग, जिलाधिकारी ने दिया सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने का आश्वासन

Report by- Sushil Dobhal

राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल से विषम परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की अपील की है। संघ के जिला अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत और मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी का जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिष्टाचार भेंट करते हुए समस्त शिक्षकों की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया है।
   जिला कार्यकारिणी की ओर से दोनों पदाधिकारियों ने कहा है कि  जनपद में गतिमान पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु राजकीय शिक्षक संघ से सम्बधित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ सौंपे गये कार्य दायित्वों के निर्वहन हेतु दृढ संकल्प हैं। तथा पूरे मनोयोग से निर्वाचन कार्यों को पूर्व की भांति निर्विवाद रूप से सम्पादित करने हेतू अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करेंगे। किंतु वर्तमान में कई शिक्षक प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे जिस कारण वह नर्वाचन
 संबंधित दायित्व का निर्वहन करने की स्थिति में नहीं है। 
   उन्होंने विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं घायल शिक्षक, शिक्षिकाएँ व कर्मचारीगण, गर्भवती महिला शिक्षिकाएँ व कर्मचारी, विगत निकट समय में माता, पिता, पति, पत्नी, बच्चों एवं परिवारिक सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने वाले शिक्षक कर्मचारी, पितृत्व कार्य सम्पन्न करवाने की अनिवार्यता वाले शिक्षक,  गम्भीर बिमारी एवं वर्तमान में चिकिस्तालय में उपचाराधीन शिक्षक शिक्षिकाएँ य कर्मचारी,  ऐसे शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण जिनकी स्वंय अथवा पुत्र/पुत्री की शादी निर्वाचन कार्यक्रम के बीच में होना पूर्वनिर्धारित हो को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की अपील की है। संघ के जिलाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत ने पति-पत्नी दोनों में से किसी एक को ही निर्वाचन डयूटी में कार्वोजित किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा है कि शिक्षक कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...