Skip to main content

NEET and JEE Free Coaching: राजकीय इंटर कॉलेजों में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने वर्चुअल बैठक में दिए यह निर्देश

Report by- Sudhanshu Dobhal
मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल से प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET and JEE) की तैयारी पर ऑनलाइन मार्गदर्शन लेते हुए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के विद्यार्थी।
   राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग JEE and NEET प्रवेश परीक्षा के लिए प्रतिष्ठित आकाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से सुपर 100 कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में निशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी। यह कार्यक्रम अगस्त माह में शुरू किया जाएगा । कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल ने जनपद के चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और छात्रों की वर्चुयल बैठक लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं।
    समग्र शिक्षा के तहत उत्तराखंड के 100 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए JEE and NEET नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी. मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले प्रतिष्ठित आकाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से राज्य भर में यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए टिहरी गढ़वाल में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वरुणा अग्रवाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने चयनित राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और चयनित छात्र-छात्राओं की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में जहां मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए इस कार्यक्रम को लेकर उनकी अनेक शंकाओं पर जवाब दिए वहीं प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में निशुल्क कोचिंग के लिए हाई स्पीड इंटरनेट, इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड, माइक्रोफोन आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम में आयोजित किया जाना है इसलिए चयनित मेधावी छात्रों के साथ अन्य छात्र-छात्राएं भी निशुल्क कोचिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं।
   इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए हैं कि अगस्त माह में यह कार्यक्रम विद्यालयों में छुट्टी के बाद एक बजे से आरंभ होगा इसके लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को रोस्टर के माध्यम से दायित्व सौंपे जायेंगे। जबकि सितंबर माह से निशुल्क कोचिंग विद्यालय संचालन के साथ ही किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य और शिक्षकों को इस कार्यक्रम के लिए छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित करने और छात्र छात्राओं को हर प्रकार से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...