Skip to main content

SCERT Uttarakhand: अब 12 अगस्त को आयोजित होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, SCERT ने जारी किए दिशानिर्देश

Report by- Sudhanshu Dobhal

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड  ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा की परिवर्तित तिथि की घोषणा की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए SCERT उत्तराखंड ने 8 जुलाई को राज्य भर में आयोजित होने वाली यह परीक्षा स्थगित कर दी थी। अब मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को होगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 4 अगस्त को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
   SCERT उत्तराखंड द्वारा जारी निर्देशों के कहा गया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मध्यनजर एस०सी०ई०आर०टी० उत्तराखण्ड ने अपने पत्र संख्या 2764-67, दिनांक 01 जुलाई 2025 के अनुसार 08 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा की नई तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा संचालन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियाँ निम्नानुसार आयोजित की जाएगी।
  •  समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन-दिनांक 04 अगस्त 2025
  • समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ ऑनलाईन बैठक दिनांक 07 अगस्त 2025 
  • प्रश्न पत्र वितरण 05 अगस्त 2025 (जनपद प्रभारी प्राप्त करेंगे) (1) गढ़वाल मण्डल रा०मा० इ०का० ऋषिकेश (II) कुमायूँ मण्डल रा.बा.इ.का. हल्द्वानी।
परीक्षा सम्पन्न होने के उपरान्त परीक्षा सामग्री (OMR Sheets व अन्य प्रपत्र) जमा करने की तिथियाँ-
  •  समस्त परीक्षा केन्द्रों से विकासखण्ड में दिनांक 12 व 13 अगस्त 2025
  • विकासखण्ड से जनपद में 14 अगस्त 2025
  • जनपदों से 1. गढ़वाल मण्डल हेतु एस०सी०ई०आर०टी० उत्तराखण्ड- 14 व 15 अगस्त 2025
  • कुमायूँ मण्डल हेतु रा.बा.इ.का. हल्द्वानी 14 व 15 अगस्त 2025
परीक्षा संचालन हेतु उपरोक्तानुसार समस्त सूचनाएँ तिथि सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अनिवार्य रूप से पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। साथ ही दिनांक 04 अगस्त 2025 को समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक / खण्ड शिखा अधिकारी/उप शिक्षा अधिकारी अनिवार्य रूप से परीक्षा सम्बन्धी ऑनलाईन बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक हेतु लिंक पृथक से उपलब्ध करा दिया जायेगा।
विज्ञापन



Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...