Skip to main content

राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में आंदोलन को गति देने के लिए बनाई रणनीति। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली निरस्त न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

Himwant Educational News: 
   राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के सभी जनपद अध्यक्ष और मंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए रणनीति तय की है।
बैठक में सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्रियों ने आंदोलन को एकजुटता से चलाए जाने पर जोर दिया है। मंडलीय कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है कि शिक्षकों की मांगे पूरी होने तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण 1 सितंबर से निदेशालय में धरना प्रदर्शन के लिए जुटेंगे। 
 मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ऑनलाइन बैठक में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के साथ सभी जनपदों के अध्यक्ष और मंत्रियों ने विचार विमर्श किया। शिक्षक नेताओं ने कहा है कि  प्रधानाचार्य भर्ती नियमावली यदि शीघ्र निरस्त नहीं कि गई तो पूरे गढ़वाल मंडल का शिक्षक सड़कों पर उतरेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी। मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा है कि उत्तराखंड के शिक्षकों को बार बार इस सरकार ने ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों की पदोन्नतियां न होने तक आंदोलन को जारी रखने हेतु सभी ने सहमति दी। राजकीय शिक्षक संघ के साथ 34 सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति बनने के बाद शासनादेश न होना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा होता है।

ऑनलाइन बैठक में मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंडलीय मंत्री डॉ हेमंत पैन्यूली, मंडलीय उपाध्यक्ष यशपाल राणा, उपाध्यक्ष महिला सपना तोमर, संगठन मंत्री मक्खन लाल शाह, संयुक्त मंत्री महिला क्रोध्रा नेगी, संयुक्त मंत्री  पंकज ध्यानी, संगठन मंत्री महिला गीतांजलि जोशी, आय व्यय निरीक्षक कुलदीप चौहान और मंडलीय मीडिया प्रवक्ता सुशील डोभाल ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और आंदोलन हेतु अपने सुझाव दिए।
जनपद अध्यक्ष चमोली प्रदीप भंडारी, मंत्री  प्रकाश चौहान, जनपद अध्यक्ष उत्तरकाशी  अतोल सिंह महर, मंत्री बलवंत असवाल, अध्यक्ष हरिद्वार लोकेश कुमार मंत्री विवेक सैनी, अध्यक्ष टिहरी दिलवर सिंह रावत मंत्री  बुद्धि प्रसाद भट्ट,अध्यक्ष रुद्रप्रयाग आलोक रौथाण, मंत्री शंकर भट्ट, जनपद मंत्री पौड़ी विजेंद्र सिंह बिष्ट, जनपद अध्यक्ष देहरादून कुलदीप कंडारी,मंत्री अर्जुन पंवार ने आंदोलन को तेज करने के लिए अपने सुझाव दिए और सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि इस आंदोलन को और तेज करने के लिए दिनांक 1 सितंबर 2025 से शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून में अपने जनपदों के क्रम में सभी शिक्षक सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन हेतु पहुंचेंगे।
बैठक के अंत में जनपद अध्यक्ष पौड़ी बलराज सिंह गुसाईं के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। कहा कि शिक्षक हितों के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। बैठक के माध्यम से दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...