Skip to main content

प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति सहित लंबित मांगों को लेकर बीईओ कार्यालय में शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी शिक्षकों के हौसले

By- Sushil Dobhal 
प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति, स्थानांतरण प्रक्रिया समेत कई ज्वलंत मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपने-अपने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलवर रावत एवं मंत्री डॉ. बुद्धि प्रसाद भट्ट ने बताया कि पूर्व निर्धारित चाकडाउन हड़ताल के बाद सोमवार को शिक्षकों ने बीईओ कार्यालयों पर धरना देकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, जिससे वे मजबूरन मध्य शैक्षणिक सत्र और बारिश के मौसम के बावजूद भी आंदोलन पर उतर आए हैं। उधर विकासखंड जखनीधार के शिक्षकों ने भी बी ईओ कार्यालय में धना अधिकार जबरदस्त ग्रोथ प्रकट किया है।
शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलबर रावत ने कहा कि 27 अगस्त को शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर नरेंद्रनगर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए समझौते को भी सरकार मानने को तैयार नहीं है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। 
विकासखंड जाखनीधार में भारी बारिश में भी शिक्षक डेट रहे धरने पर 
जनपद के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा के विरोध और सत प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। विकासखंड जाखनीधार में ब्लॉक अधक्ष रजनीश नौटियाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने भारी बारिश के बावजूद भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री कुशाल सिंह बगियाल, उपाध्यक्ष पंकज डगवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल राणा, धीरेंद्र डोभाल, चंदन सिंह असवाल, सुशील डोभाल, राजेश उपाध्याय, विपिन रघुवंशी, मेहरमान सिंह बिष्ट, रवीन्द्र लसियाल, रंजीत पंवार, मनमोहन कठैत, संजीव यादव आदि ने विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरी करने की पुरजोर मांग उठाई है।
प्रतापनगर के शिक्षकों ने भरी जबरदस्त हुंकार
प्रतापनगर में ब्लॉक अध्यक्ष नीरज पैन्यूली के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीईओ पूनम चौहान के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर लवजीत बधानी, कमलनयन रतूडी, कुलदीप चौहान, प्रमिला रावत, सुमन डोभाल, रेणुका रावत, विजयपाल रावत, बलवीर चौहान, विनोद सेंसवाल, देशबंधु भट्ट, गिरीश पैन्यूली सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। चंबा में मंडलीय संरक्षक रविंद्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कोठियाल, मंत्री सुरेश शाह, उदयवीर राणा, हितेंद्र पंवार, सुनील असवाल, सरिता नौटियाल, अमरजीत, देवेश्वरी राणा, विजय गुसाईं, कृष्ण बहादुर सिंह, राकेश बधानी, महावीर डंगवाल, भगवान सिंह, विजय बहुगुणा, विनोद नौटियाल, हर्षपति आर्य एवं रानी पयाल ने बीईओ कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगे मनवाने के लिए हुंकार भरी और ज्ञापन सौंपा।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...