Skip to main content

School Education: "क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां" विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई संपन्न, सेंट मेरी स्कूल घनसाली के छात्र महादेव बिष्ट का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Report by- Sushil Dobhal

क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में किया गया। इस मौके पर जिले के सभी नौ विकासखंडों से चयनित होकर आए छात्र-छात्राओं ने रोचक ढंग से अपना प्रस्तुतिकरण दिया। जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भिलंगना विकास खंड के सेंट मेरी स्कूल घनसाली के दसवीं के छात्र महादेव बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
    अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का बतौर मुख्य अतिथि एसपी सेमवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल, विशिष्ट अतिथि वीपी सिंह जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा है कि भौतिक विज्ञान छात्र जीवन से ही उनकी पहली पसंद का विषय रहा है और आज भी इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं।
 Video 
    उन्होंने कहा है कि क्वांटम युग की शुरुआत 20वीं सदी के आरंभ में मैक्स प्लैंक जैसे वैज्ञानिकों द्वारा क्वांटम सिद्धांत के विकास के साथ हुई। इस युग की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण मोड़ 1900 में मैक्स प्लैंक का ब्लैकबॉडी विकिरण पर सिद्धांत था, जिसे क्वांटम सिद्धांत की नींव माना जाता है। जुलाई 1925 में वर्नर हाइजेनबर्ग का पेपर क्वांटम यांत्रिकी के आधुनिक युग की शुरुआत माना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्वांटम युग की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा है कि क्वांटम की क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और विद्यार्थियों को इसके लिए सोच विकसित करने की जरूरत है। 
   
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह ने संगोष्ठी के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का खूब मनोबल बढ़ाया। विज्ञान संयोजक डॉ विजय मोहन गैरोला ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र ने क्वांटम विज्ञान और उसके अनुप्रयोगों के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वर्ष तक चलने वाले, विश्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम वर्ष (IYQ) की घोषणा की है। वर्ष 2025 इसलिए चुना गया क्योंकि यह क्वांटम यांत्रिकी के प्रारंभिक विकास के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना की है।
   जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के निर्णायक मंडल में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सूर्यकांत तिवारी, मनमोहन कठेत और मदन रावत शामिल रहे। इस अवसर पर सेंट मेरी स्कूल घनसाली के दसवीं के छात्र महादेव बिष्ट ने संगोष्ठी में प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पंवार द्वितीय, और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलपानी के छात्र हार्दिक कंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद संयोजक डॉ विजय मोहन गैरोला ने कहा है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आयोजित की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...