Skip to main content

State Level Science Seminar Uttarakhand: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बरकरार है टिहरी का दबदबा

Report by- Sushil Dobhal

उत्तराखंड राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड की छात्र निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। छात्र की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने चयनित छात्र और उसकी मार्गदर्शन शिक्षिका के साथ ही जनपदीय समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
Video 

     जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पवार ने राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए निर्मल के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने चयनित छात्र और मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ ही जनपद विज्ञान संयोजक विजय मोहन गैरोला को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनका मार्गदर्शन श्रीमती गीता चौहान (प्रवक्ता रसायन विज्ञान) द्वारा किया गया। इस छात्र द्वारा NCSM द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर को विश्वेश्वरैया औद्योगिक और प्रौद्योगिक संग्रहालय (VITM) बंगलुरु में राज्य की तरफ से  प्रतिभाग किया जाएगा।
    छात्र की इस उपलब्धि पर जनपद टिहरी गढ़वाल की विज्ञान समिति से जुड़े शिक्षकों में खुशी का माहौल है। जनपद विज्ञान संयोजक विजय मोहन गैरोला ने इस उपलब्धि पर मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ ही ब्लॉक समन्वयक कमलेश जोशी सहित जिला स्तरीय विज्ञान समिति के सदस्य शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। विज्ञान के क्षेत्र में जनपद टिहरी गढ़वाल के छात्रों का पिछली कई वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दबदबा रहा। विज्ञान संगोष्ठी में जनपद द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिले के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...