Skip to main content

Green School Program: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में हरित विद्यालय कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई अनेक रोचक गतिविधियां, छात्रों ने खेल-खेल में एकत्र किया जैविक और अजैविक कचरा, स्वयंसेवी संस्था नेचर साइंस इनसेंटिव ने छात्रों से की यह अपील

Green School activities, PM SHRI GIC Jakhanidhar Tehri Garhwal Uttarakhand 
Eco Club for Mission Life
Photographs of various activities
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में मंगलवार को इको क्लब और ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्कूली छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर के आसपास जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र किया और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 
Eco Club for Mission Life
  ग्रीन स्कूल प्रोग्राम Green School Program और Eco Club for Mission Life (इको क्लब फॉर मिशन लाइफ) कार्यक्रमों के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक और प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कार्यक्रम के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए कहा है कि ग्रीन स्कूल मुहिम (Green School Movement) एक पहल है जिसका लक्ष्य स्कूलों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, जहाँ छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा बचत (जैसे सौर ऊर्जा), जल संरक्षण (रेनवाटर हार्वेस्टिंग), और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होकर सीखते हैं, जिससे वे प्रकृति के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनें और एक स्वस्थ, टिकाऊ वातावरण तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि देशभर के सभी पीएम श्री स्कूल हरित विद्यालय मुहिम में शामिल हैं। 

    विद्यालय की शिक्षिका रेखा कंडारी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए हरित विद्यालय से संबंधित अनेक रोचक गतिविधिया आयोजित करवाई। इस दौरान विद्यार्थियों में जैविक और अजैविक कूड़ा संग्रह प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर स्कूल परिसर और आसपास से बड़ी मात्रा में जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र किया। शिक्षिका रेखा कंडारी ने छात्रों को कूड़ा प्रबंधन की प्रक्रिया भी समझाई।
Eco Club for Mission Life
  इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था  नेचर साइंस इनसेंटिव प्रोग्राम की कॉर्डिनेटर अपूर्वा ने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली पर्यावरणीय हानि से विद्यार्थियों को रोचक ढंग से जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्लास्टिक की पैकिंग में दुकानों में बिकने वाली खाने पीने की चीजों से बचने की अपील की है।
  कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 छात्र-छात्राओं को हरित विद्यालय स्वयंसेवक के रूप में चयनित किया गया है। यह स्वयं सेवक विद्यालय के पर्यावरण को लेकर सक्रिय योगदान देंगे। इस अवसर पर हरित विद्यालय स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट और टोपी आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए हैं।
Eco Club for Mission Life


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...