Skip to main content

Ek Bharat - Shreshtha Bharat: "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम हेतु SCERT उत्तराखंड ने स्कूलों के लिए जारी किए यह निर्देश, देखे गतिविधियों का कैलेण्डर

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की क्रियान्वयन के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए राज्य के स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए प्रत्येक जनपद के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि अकादमिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को सौंप गई है। अपर निदेशक SCERT पदमेंद्र सकलानी राज्य नोडल अधिकारी और मनोज किशोर बहुगुणा कार्यक्रम समन्वयक एन ई पी प्रकोष्ठ सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
    राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने राज्य के सभी जनपदों की मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है तथा इसकी प्रगति की समीक्षा नियमित रुप से की जानी है। मासिक रुप से इस कार्यक्रम की प्रगति निम्न स्तरों के द्वारा राज्य को निर्धारित प्रपत्र पर अवगत कराया जाना है।
    जनपद स्तर प्रत्येक जनपद के लिए मुख्या शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी होगें तथा अकादमिक गतिविधियों को संचालित करवाने का दायित्व सम्बन्धित जनपद के प्राचार्य डायट होगा। विद्यालय एंव जनपद स्तर पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम का क्रियान्वन व अनुश्रवण मुख्य शिक्षा अधिकारी / प्राचार्य डायट द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। प्रत्येक माह विद्यालयों से प्राप्त फोटो तथा वीडियो में से श्रेष्ठ फोटो अथवा वीडियो को डायट स्तर पर चयनित कर राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी (अपर निदेशक एस सी ई आर टी उत्तराखण्ड) को माह के अन्तिम कार्यदिवस तक अनिवार्यतः प्रषित किया जाना है। इसके साथ ही जनपद की तिमाही संकलित सूचना (जनवरी 2026, अप्रैल 2026, जुलाई 2026, अक्टूबर 2026) भी राज्य नोडल अधिकारी को प्रषित किया जाना है। गतिविधियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ / विडियो साफ व स्पष्ट होने चाहिए तथा उसके बैंक ग्राउण्ड पर एक भारत श्रेष्ठ भारत लिखा होना अनिवार्य होगा।
    विद्यालय स्तर प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए एक नोट बुक तैयार करेगा, जिसमें सहयोगी राज्य कर्नाटक की भौगोलिक, ऐतिहासिक महत्वपूर्ण राजनीतिक, खेल सांस्कृतिक तथा अन्य जानकारियां लिखी जाएंगी। छात्रों द्वारा तैयार नोटबुक का समय-समय पर प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक द्वारा अवलोकन भी किया जायेगा। प्रत्येक विद्यालय माह जून 2026 के अन्त तक तैयार नोटबुक में से सर्वश्रेष्ठ एक नोटबुक का चयन कर उसकी सूचना जिला नोडल अधिकारी को प्रेषित करेंगें। प्रत्येक विद्यालय सहयोगी राज्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों को बैनर / चार्ट पेपर पर तैयार कर विद्यालय के सूचनापट / प्रर्दशन पट्ट पर चस्पा करेंगें।
इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य ने कहा है कि संलग्न निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार अपने विकासखण्ड के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में उक्तानुसार कार्यक्रम सम्पन्न कराने के साथ ही सूचनायें व फोटोग्राफ विडियो प्रत्येक माह के अन्तिम कार्यदिवस तक संलग्न प्रपत्र पर उपलब्ध करवाएं साथ ही माह नवम्बर 2025 की गतिविधियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ विडियो दिनांक 10 दिसम्बर 2025 तक संस्थान की ई०मेल आईडी diettehrimonitoring@gmail.com पर उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे। प्रकरण महत्वपूर्ण है। कृपया इसे वरीयता प्रदान करें।




Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...