Skip to main content

IGOT Platform पर ऑनबोर्ड होंगे सभी शिक्षक, कर्मचारी और नोडल अधिकारी, मिशन कर्मयोगी के तहत कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए शीघ्र लेने होंगे यह प्रशिक्षण

उत्तराखंड में सरकारी विभागों में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सभी शिक्षकों कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों को IGOT Platform पर ऑनबोर्ड कर उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए विभिन्न प्रशिक्षकों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र (CTRFA) सुद्धोवाला, देहरादून में विभागीय नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। प्रत्येक अधिकारी/कार्मिक/शिक्षक द्वारा IGOT Platform पर उपलब्ध प्रशिक्षण में से अपने दायित्वों के अनुरूप न्यूनतम 01 प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण किया जाना है। विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा के सभी शिक्षकों के लिए IGOT Platform पर प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए निर्देशित किया गया है।
    निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि राज्य सरकार द्वारा विभागों के कार्मिकों को IGOT Platform पर ऑनबोर्ड करने एवं कार्मिकों की क्षमता को और अधिक विकसित किये जाने हेतु मिशन कर्मयोगी संचालित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में दिनांक 05 व 06 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र (CTRFA) सुद्धोवाला, देहरादून में विभागीय नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आहूत की गयी। कार्यशाला में निर्देश दिये गये हैं कि विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारी/कार्मिक/शिक्षकों को IGOT Platform पर ऑनबोर्ड किया जाना है। मण्डल/जनपद /विकासखण्ड स्तर से उपलब्ध कराये गये विवरण के आधार पर प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारी/कार्मिक/शिक्षकों को iGOT Platform पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है। उक्त कार्यशाला में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक अधिकारी/कार्मिक/शिक्षक द्वारा IGOT Platform पर उपलब्ध प्रशिक्षण में से अपने दायित्वों के अनुरूप न्यूनतम 01 प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण किया जाना है।

   अतः उक्त के सम्बन्ध में आप अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारी / कार्मिक/ शिक्षकों को https://portal.igotkarmayogi.gov.in पर Login करते हुए IGOT Platform पर उपलब्ध प्रशिक्षण में से अपने दायित्वों के अनुरूप न्यूनतम 01 प्रशिक्षण कार्यक्रम को माह जनवरी 2026 में पूर्ण करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। साथ ही जनपद / विकासखण्ड स्तर पर नामित नोडल अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अद्यतन जिन अधिकारी/कार्मिक/शिक्षकों को IGOT Platform पर ऑनबोर्ड नहीं किया गया है तत्काल ऑनबोर्ड किया जाय तथा IGOT Platform पर ऑनबोर्ड अधिकारी/कार्मिक/शिक्षकों के विवरण यथा पदनाम, मोबाइल, ई-मेल आई.डी. इत्यादि में संशोधन किया जाना है तो संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

ऐसे करें मिशन कर्मयोगी के लिए रजिस्ट्रेशन
मिशन कर्मयोगी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको portal.igotkarmayogi.gov.in पर जाकर अपनी सरकारी ईमेल आईडी (जैसे @nic.in या @sgovin.in) और मोबाइल नंबर से OTP वेरीफाई करके साइन अप करना होता है, जिसमें राज्य और संगठन का चयन करना होता है; राजस्थान जैसे राज्यों के लिए पहले राजमेल ऐप से अपनी सरकारी मेल आईडी प्राप्त करनी पड़ सकती है. यह प्रक्रिया सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है, और इसके बाद आपको पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण कोर्स पूरे करने होते हैं. 
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप):
  1. वेबसाइट पर जाएं: अपने ब्राउज़र में portal.igotkarmayogi.gov.in खोलें.
  2. रजिस्ट्रेशन शुरू करें: 'रजिस्ट्रेशन' या 'Sign Up' बटन पर क्लिक करें.
  3. जानकारी भरें:
    • अपना पूरा नाम और ग्रुप (A, B, C, D) चुनें.
    • अपनी सरकारी ईमेल आईडी (जैसे @nic.in या @sgovin.in) दर्ज करें और 'वेरीफाई ओटीपी' पर क्लिक करें.
    • अगर एरर आए (जैसे 'email domain not approved'): 'रिक्वेस्ट फॉर हेल्प' पर क्लिक करें और 24-48 घंटे में ईमेल वेरीफाई होने का इंतजार करें, या राजमेल ऐप (राजस्थान के लिए) में लॉगिन करके ओटीपी प्राप्त करें.
  4. मोबाइल नंबर वेरीफाई करें: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरीफाई करें.
  5. राज्य और संगठन चुनें:
    • अपना राज्य चुनें.
    • 'ऑर्गेनाइजेशन' में अपना विभाग (जैसे रमसा, या कोई अन्य सरकारी संगठन) सर्च करके चुनें.
  6. साइन अप करें: दोनों चेकबॉक्स पर टिक करके 'साइन अप' पर क्लिक करें.
  7. लॉगिन और प्रोफाइल अपडेट: रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने अकाउंट को एक्टिवेट करने और प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए फिर से लॉगिन करें (पासवर्ड सेट करें). 
महत्वपूर्ण बातें:
  • सरकारी ईमेल: रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी @nic.in@sgovin.in जैसी सरकारी ईमेल आईडी जरूरी है.
  • अनिवार्य: यह सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है.
  • कोर्स: रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर उपलब्ध अनिवार्य ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल पूरे करने होंगे. 

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...