Skip to main content

Leopard in Almora: अल्मोड़ा के जोशी खोला व थपलिया में तेंदुए का आतंक, जनआक्रोश के बाद हरकत में आया वन विभाग, तेंदुए के लिए लगाया पिंजरा


अल्मोड़ा नगर के जोशी खोला और थपलिया क्षेत्र इन दिनों तेंदुए की धमक से लोग दहशत में है। जोशी खोला क्षेत्र में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ-साथ गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। लगातार तेंदुए की सक्रियता सामने आने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही थी।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी इन्हीं क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी सामने आई थी, लेकिन उस समय वन विभाग द्वारा केवल एक–दो दिन औपचारिक गश्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नतीजतन आज हालात और अधिक गंभीर हो गए और लोग अपने ही घरों, गलियों व आसपास के रास्तों में स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे।
गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी द्वारा सूचना दिए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने तत्काल वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने निरंतर रात्रिकालीन गश्त, पुलिस के माध्यम से व्यापक मुनादी तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तत्काल लगाए जाने की मांग सख्ती से रखी।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने हिम्मत संपादक से दूरभाष पर वार्तालाप कर बताया कि लोगों में भर्ती नाराजगी को ध्यान में रखते हुए आज वन विभाग ने मौके पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।  पूरे क्षेत्र में निगरानी व रात्रिकालीन गश्त तेज कर दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जोशी खोला और थपलिया क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से सतर्क रहने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
इधर पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रशासन को कहा है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि रात्रि के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, बच्चों व बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें। Read more...

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...