Skip to main content

तीन युद्ध लड़ चुके 94 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व सैनिक लाल सिंह रौतेला का हृदय गति रुकने से निधन,

बागेश्वर जिले के कमस्यार घाटी के नरगोली गांव निवासी 94 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व सैनिक लाल सिंह रौतेला का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बागेश्वर में सरयू घाट पर पारंपरिक धार्मिक रीति से संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र बिशन सिंह रौतेला और मंझले पुत्र दीपक सिंह रौतेला ने दी।
  दिवंगत लाल सिंह रौतेला भारतीय सेना के सिग्नल कोर से से सेवानिवृत हुए थे। वे पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और एक सप्ताह से उनकी हालत बिगड़ गई थी। मंझले बेटे दीपक ने उन्हें नरगोली से बेरीनाग अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर किया। हल्द्वानी ले जाने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक लाल सिंह का जन्म 25 दिसंबर 1933 को नरगोली गांव में गांवली देवी और रतन सिंह रौतेला के वहां हुआ था।
   उन्होंने 1953 में काण्डा हायर सेकेंडरी स्कूल से हाई स्कूल और उत्तीर्ण की। इसके बाद 1956-57 में उन्होंने सेना के सिग्नल कोर में भर्ती होकर देश सेवा का पथ अपनाया। उन्होंने 1962 (भारत-चीन युद्ध) तथा 1965 और 1971 (भारत-पाक युद्ध) में भाग लेकर देश के प्रति अपनी वीरता का परिचय दिया। वे 1977 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। लाल सिंह रौतेला अपने पीछे पत्नी कौशल्या रौतेला, पुत्र बिशन सिंह रौतेला, दीपक रौतेला, गणेश रौतेला और दो बेटियों सहित परिवार को छोड़ गए। उनके बड़े दो बेटे बिशन और दीपक शिक्षक हैं, जबकि छोटे बेटे गणेश रौतेला आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर सेवारत हैं और वर्तमान में भारतीय शांति सेना में अफगानिस्तान में तैनात हैं। उनके निधन पर कपकोट के विधायक सुरेश सिंह गड़िया, पूर्व विधायक ललित सिंह फर्खाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या, वरिष्ठ पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला पत्रकार जगमोहन रौतेला, ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर सिंह रौतेला, पूर्व खंड शिक्षाधिकारी भगवत सिंह रौतेला, पूर्व प्रधानाचार्य मनोहर सिंह रौतेला, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोरा, खड़क सिंह खाती सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...