Skip to main content

School Education Uttarakhand: राजकीय शिक्षक संघ की पहल पर विभाग ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने के जारी किए निर्देश,

राम सिंह चौहान और रमेश पैन्यूली, अध्यक्ष एवं महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड
Himwant Educational News: राज्य की अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मावकाश में किए गए शैक्षणिक कार्य के बदले विद्यालयी शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षकों को उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय शिक्षक संघ की इस पहल पर राज्य के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
    उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई परीक्षाफल संतोषजनक न रहने पर विद्यालयी शिक्षा विभाग ने इन विद्यालय में तैनात शिक्षकों से ग्रीष्मावकाश में बोर्ड परीक्षार्थियों से सुधार परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय में शिक्षण के निर्देश दिए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए सीबीएसई से संबद्ध अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों ने जून माह में बोर्ड परीक्षार्थियों को सुधार परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षण कार्य किया था। शिक्षकों द्वारा इस समय से ही अवकाश के दोनों कार्य के बदले उपार्जित अवकाश की मांग की जा रही थी।
   राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने शिक्षकों की इस मांग को प्रमुखता के साथ विभाग के समक्ष रखा। विद्यालय शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ की इस मांग पर शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। निर्देश जारी करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने कहा है कि राजकीय शिक्षक उत्तराखण्ड ने अपने पत्रोंक-05 दिनांक 14-07-2023 के द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में किये गये कार्य के बदले उपार्जित अवकाश अनुमन्य कराये जाने का अनुरोध किया गया है। इस संदर्भ में सभी जनपदों की मुख्य शिक्षा अधिकारियों को वित्त हस्तपुस्तिका खण्ड-2 भाग 2 से 4 के प्राविधानानुसार अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश अवधि में किये गये कार्यों के बदले उपार्जित अवकाश अनुमन्य कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
   अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के साथ ही राज्य के विभिन्न विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना की है। उधर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने कहा है कि राजकीय शिक्षक संघ प्रत्येक शिक्षक के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...