Skip to main content

Samagr Shiksha Uttarakhand: समग्र शिक्षा समन्वयकों के पदों पर कार्यरत 78 प्रवक्ताओं की मूल विद्यालय में होगी तैनाती, शासन ने लिया यह निर्णय


Himwant Educational News: उत्तराखंड समग्र शिक्षा में जिला समन्वयकों के पदों पर कार्यरत 78 प्रवक्ताओं को मूल विद्यालयों में वापस भेजा जाएगा। इनके स्थान पर आउटसोर्स या प्रतिनियुक्ति से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। शासन में हुई बैठक में इसके साथ ही निर्णय लिया गया है कि संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक और उप राज्य परियोजना निदेशक के पदों को भी आउटसोर्स या प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
समग्र शिक्षा के इन पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी तैनाती
विगत 8 जुलाई को शासन में हुई बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया है। समग्र शिक्षा की शासन में हुई समीक्षा बैठक में कहा गया कि समग्र शिक्षा में कर्मचारियों के जितने भी पद खाली हैं, उन्हें प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक और उप राज्य परियोजना निदेशक के पदों को विभागीय प्रतिनियुक्ति से भरे जाने की व्यवस्था है।
शिक्षकों की कमी को ध्यान में रखकर लिया गया यह निर्णय
     विभाग में अधिकारियों की कमी को देखते हुए संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक के एक और उप राज्य परियोजना निदेशक के आठ पदों को आउटसोर्स या किसी विभाग से प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव तैयार कर के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि विभाग में शिक्षकों की कमी बनी है। जनप्रतिनिधियों और प्रधानाचार्यों के माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की जा रही है। जिला समन्वयकों के 78 पदों पर शिक्षकों को तैनात किया गया है, जिनमें अधिकतर विज्ञान वर्ग के प्रवक्ताओं की तैनाती से प्रदेश में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला समन्वयकों के पदों पर कार्यरत इन शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यमुक्त किया जाए। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...