Skip to main content

NEP- 2020: उत्तराखंड के स्कूली छात्र बनेंगे अब इतिहासकार, NEP-2020 के तहत अपने गांव और क्षेत्र का लिखेंगे इतिहास

School Education Uttarakhand, NEP-2020
Himwant Educational News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग छात्रों में लेखन, रचनात्मकता एवं शोध की प्रवृत्ति को विकसित करने के लिए अनोखी पहल शुरू करने जा रहा है। जी हां राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी NEP 2020 के तहत अब उत्तराखंड की स्कूली बच्चे अपने गांव और क्षेत्र का इतिहास लिखेंगे। पहला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ऐतिहासिक तथ्यों के संकलन और लेखन की क्षमता का विकास तो होगा ही साथ ही बच्चों में रचनाशीलता भी बढ़ेगी।
 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अब स्कूली छात्र एक विषय के रूप में इतिहास की महत्ता तथा इतिहास को लिखे जाने की प्रक्रिया को समझने के लिए अपने विद्यालय तथा सेवित क्षेत्र पर विस्तृत लेख लिखेंगे। राज्य स्तर पर विकासखंड वार सर्वश्रेष्ठ लेखों को SCERT के अधीन NEP प्रकोष्ठ  उत्तराखंड द्वारा संकलित कर प्रकाशित किया जाएगा। शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' के whatsapp Group से जुडें 

निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण (ART) ने जारी किए यह निर्देश

निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड बंदना गर्ब्याल द्वारा समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का आदेश निर्गत किया गया है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक छात्र द्वारा अपने विद्यालय, गांव, कस्बे, क्षेत्र के मानचित्र एवं इतिहास (स्थापना दिवस, प्रथम संस्थाध्यक्ष, शिक्षक, पूर्व विशिष्ट छात्रों का विवरण ) आदि का एक विस्तृत दस्तावेज तैयार किया जायेगा। इसमें छात्र विद्यालय की भौगोलिक स्थिति, आवागमन के साधनों, स्थानीय पुरातन संरचना, ऐतिहासिक स्थल, भवन, संस्कृति, परंपराओं, मेलों, पर्वों, कृषि, जीव जंतुओं, वनस्पतियों, पर्यावरण, स्थानीय ऐतिहासिक व्यक्तियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वैज्ञानिक, साहित्यकार, समाजसेवी आदि का वर्णन भी कर सकेंगे। इसके लिए छात्र अधिकतम 5 फोटोग्राफ्स की सहायता तथा स्थानीय व्यक्तियों आदि से साक्षात्कार द्वारा भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ एस0सी0ई0आर0टी0 उत्तराखंड द्वारा इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश तथा समय सारणी भी जारी की गई है। कुछ जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी उपरोक्त आशय के निर्देश जारी किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...