Skip to main content

School Education: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार के शिक्षकों ने अपने पूर्व छात्र को शिक्षक प्रशिक्षण पूरा करने पर भावी शिक्षक के रूप में दी भावभीनी विदाई

Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में विद्यालय के शिक्षकों ने अपने पूर्व-छात्र और BEd प्रशिक्षु शिक्षक साहिल को विद्यालय में समयबद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न करने पर भावी शिक्षक के रूप में शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी है। साहिल ने विगत 4 माह तक विद्यालय की विभिन्न कक्षाओ में शिक्षण करते हुए विद्यालयी शिक्षा के अनेक कार्यों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
    अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का पूर्व छात्र साहिल गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन देहरादून से द्विवर्षीय BEd पाठ्यक्रम संपन्न कर रहा है। चौरियाधार निवासी साहिल ने इसी विद्यालय से वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। B.Ed पाठ्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को किसी भी माध्यमिक विद्यालय में करीब 4 माह का शिक्षण और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। इसी क्रम में साहिल 11 अप्रैल से विद्यालय में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था।
    कोर्स के दौरान स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने पर विद्यालय के शिक्षकों ने साहिल को भावी शिक्षक के रूप में शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय से भावभीनी विदाई दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस असवाल ने कहा है कि शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयोगी एवं लाभकारी घटक है। प्रशिक्षणार्थी विद्यालय के सीखने की अवस्था में होता है एवं जो ज्ञान वह ग्रहण करता है उसी ज्ञान को वह भविष्य में अपने कार्यस्थल पर जाकर क्रियान्वित करता है। उन्होंने कहा कि विगत 4 माह में साहिल ने विभिन्न कक्षाओं में सराहनीय ढंग से शिक्षण कार्य संपन्न किया और इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा के विभिन्न घटकों की व्यवहारिक जानकारी भी प्राप्त की है। 
    विद्यालय के शिक्षक सुशील डोभाल, संजीव नेगी, डॉ. कपिल देव उनियाल, पंकज डंगवाल, शीशराम पालीवाल, अरविंद बहुगुणा, दिनेश रावत, योगेश सकलानी, रेखा कंडारी, प्रीति थपलियाल, लक्ष्मी तनवर, रंजीता पवार, आदि ने विद्यालय के पूर्व छात्र साहिल को भावी शिक्षक के रूप में शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...