Skip to main content

Uttarakhand SCERT ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना और नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) सहित इन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आमंत्रित किए आवेदन पत्र, जाने आवश्यक शर्तें और यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र

Himwant Educational News: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जूनियर और माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने निकटवर्ती खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 17 सितम्बर 2023 को प्रदेश के सभी विकासखण्डों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही SCERT द्वारा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। NMMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है जबकि छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 8 दिसंबर 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
    SCERT Uttarakhand: की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय (Govt. Aided ) विद्यालयों के छात्र / छात्राओं को अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करने तथा ड्राप आउट को रोकने के दृष्टिगत जूनियर एवं माध्यमिक स्तर हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। चयन परीक्षा 17 सितम्बर 2023 को प्रदेश के विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी।उस

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (जूनियर स्तर)

कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र जो राज्य के राजकीय / राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 6 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत् हो, परीक्षा हेतु अर्ह होंगे। प्रतियोगात्मक परीक्षा के आधार पर विकास खण्ड स्तर पर कुल प्रतिभागी छात्रों में से 10 प्रतिशत श्रेष्ठता वाले छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को चयन एवं छात्रवृत्ति नवीनीकरण में 5 प्रतिशत का अधिमान दिया जाएगा। छात्रवृत्ति की दरें कक्षा 6 में रु.600/- प्रतिमाह कक्षा 7- रु. 700/- प्रतिमाह, कक्षा 8- रु. 800/- प्रतिमाह देय होगी। उपरोक्त हेतु माता-पिता / अभिभावक की वार्षिक आय का कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। 

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (माध्यमिक स्तर)

कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र जो राज्य के राजकीय / राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 9 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत् हो, परीक्षा हेतु अर्ह होंगे। प्रतियोगात्मक परीक्षा के आधार पर विकास खण्ड स्तर पर कुल प्रतिभागी छात्रों में से 10 प्रतिशत श्रेष्ठता वाले छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को चयन एवं छात्रवृत्ति नवीनीकरण में 5 प्रतिशत का अधिमान दिया जाएगा। छात्रवृत्ति की दरें कक्षा 9 में रु.900/- प्रतिमाह एवं कक्षा 10 रु. 1000/- प्रतिमाह देय होगी। उपरोक्त हेतु माता-पिता / अभिभावक की वार्षिक आय का कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा।

यहां से प्राप्त करें आवेदन पत्र

आवेदन पत्रों की प्राप्ति- छात्रवृत्ति परीक्षाओं में सम्बन्धित आवेदन पत्र विकासखण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 08 अगस्त 2023 से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड की वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in पर 08 अगस्त 2023 से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।इसके साथ ही इस पोस्ट के अंत में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

अंतिम तिथि

  • रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिनांक 18 अगस्त 2023 तक जमा किए जा सकते हैं।
  • आवेदन पत्र की प्राप्ति में विलम्ब होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी व परीक्षा संस्था किसी भी रुप में उत्तरदायी नहीं होगे।
  • आवेदन पत्र किसी भी रुप में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड देहरादून कार्यालय में कदापि न भेजें। इन कार्यालयों में सीधे प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र
Uttarakhand Home Guard Bharti 2023, उत्तराखंड महिला होम गार्ड की भर्ती, बिना परीक्षा जानिए पूरी प्रक्रिया, यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र

Comments

  1. Uttarakhand SCERT ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना और नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) सहित इन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आमंत्रित किए आवेदन पत्र, जाने आवश्यक शर्तें और यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र https://www.himwantlive.com/2023/08/uttarakhand-scert-nmms.html

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...