Skip to main content

Samagra Shiksha: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने समग्र शिक्षा के तहत बाल गणना के लिए जनपद स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Himwant Educational News: जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2023 24 की बाल गणना के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बाल गणना सर्वे से कोई बच्चा छुटना नही चाहिए। इसके लिए उन्होंने सर्वे का कार्य ब्लॉक वाइज आंगनवाडी एवं विद्यालय स्तर पर समयान्तर्गत पूर्ण करवाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) को चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने को कहा गया कि जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 
   समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्टेरिंग कमेटी की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को वर्ष 2023-24 के लिए बाल गणना के लिए प्रभावी तैयारी के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की बाल करना सही जनपद का कोई भी बच्चा छूटने न पाए। पर उन्होंने जनपद में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करती हुई उनकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला बाल विकास अधिकारी को ऐसे बच्चों की विशेष निगरानी करने तथा उनको सभी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
समय पर संपन्न हों आपदा मद के निर्माण कार्य
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल को निर्देश दिए गए कि आपदा मद से जिन स्कूलों के मरम्मत हेतु पैसा जारी किया गया है, जो की निर्वाचन मतदेय स्थल भी हैं, उनमें प्राथमिकता पर कार्य करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन स्कूलों में जिला योजना के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे हैं, उनमें भी गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। जिन स्कूलों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जानी है, उनको फॉलोअप करने तथा अन्य स्कूल जहां मरम्मत कार्य किए जाने हों, से अवगत कराने को कहा गया। पीएम पोषण योजना के जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी स्कूल की किचन में गैस सिलेण्डर का ही उपयोग हो, माध्यह्न भोजन पोष्टिक हो, स्कूलों में साफ-सफाई रहे। जिला बाल विकास अधिकारी को पोषण किट संबंधी जानकारी स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग को भी शेयर करने के निर्देश दिए गए।
पीएम श्री योजना और निर्माण कार्यों की ली जानकारी
समग्र शिक्षा के अन्तर्गत लड़कियों की शिक्षा, गुणवत्ता की शिक्षा, पीएम श्री योजना एवं निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को महिला साक्षरता बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने एवं निर्माण कार्यों की देखरेख हेतु विजिट करने के निर्देश दिए गए। आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को कोई दिक्कत न हो, उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये गये। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर द्वारा क्षेत्र के आवासीय विद्यालय हेतु 40 गद्दों की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पटवारी को तत्काल गद्दे खरीद कर विद्यालय को उपलब्ध कराने तथा बीजक प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
   बैठक में सीईओ एस.पी. सेमवाल, डीईओ बैसिक वी.के. ढौंडियाल, डीपीओ सोहेब हुसैन, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...