Skip to main content

Ayushman Card : बड़ी खबर- 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक की जा सकती है इलाज खर्च की सीमा, बन चुके हैं 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना 'आयुष्‍मान भारत योजना' देशभर में लाखों लोगों और विशेषरूप से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान सावित हो रही है। इस योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, आयुष्मान कार्ड पर इलाज की खर्च की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जा सकती है. संसदीय समिति ने इलाज के लिए खर्च को बढ़ाने की सिफारिश की है. साथ ही इस योजना में मध्‍यमवर्गीय परिवारों को भी जोड़ने की सिफारिश की गई है. अगर ऐसा हो जाता है, तो बीमारी से जूझ रहे करोड़ों परिवारों के लिए यह बदलाव बड़ी उम्मीद बन सकता है।
    भारत सरकार अब आयुष्मान कार्ड Ayushman Card की इलाज सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर सकती है। संसदीय समिति ने इलाज के लिए खर्च को बढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही इस योजना में मध्‍यमवर्गीय परिवारों को भी जोड़ने की सिफारिश की गई है। अगर यह बदलाव हो जाता है तो बीमारी से जूझ रहे करोड़ों परिवारों की मुश्किलें आसान हो जाएंगी। अभी इसमें खर्च की सीमा 5 लाख रुपए तक है। मीडिया खबरों के मुताबिक अब तक 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं और देशभर में बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना के तहत निशुल्क उपचार का लाभ मिला है।
How to apply for Ayushman Card 2023 :  घर बैठे भी बन सकता है आयुष्मान कार्ड : अब मोबाइल द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए आपको मोबाइल पर आयुष्मान कार्ड ऐप डाउनलोड करना होगा। सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि आप इस योजना के शामिल होने के पात्र हैं या नहीं। अगर उस लिस्ट में आपका नाम है तो आप आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे की प्रक्रिया को ऐसे संपन्न करें।
1. सबसे पहले इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
2. ओटीपी, आइरिस, फिंगरप्रिंट या फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। 
3. अपने राज्य, जिला, आधार नंबर डालते ही यह पता चल जाएगा कि आप इस योजना का लाभ लेने लायक हैं या नहीं।
4. अगर आप इसके पात्र होंगे तो आगे का फॉर्म भरने के लिए ऑप्शन खुल जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...