Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand Employment News: उत्तराखंड में इन विभागों में होने जा रही है भर्तियां, वन दारोगा, सहायक अध्यापक और सहायक लेखाकार सहित इन पदों पर होंगी भर्ती, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, देखें सूची -

Uttarakhand Employment News: 
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका मिलने जा रहा है. जी हां, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही समूह ग के रिक्त पदों पर विभिन्न विभागों की सीधी भर्ती आयोजित करने जा रहा है. इसके तहत राज्य में कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम जारी किया गया है.
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2025-26 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसके तहत युवाओं के पास विभिन्न विभागों में समूह ग के तहत भर्ती होने का मौका है. इसमें अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक की सभी भर्तियों की सूची सार्वजनिक की गई है. इसमें आयोग ने रिक्त पदों की स्थिति और प्रस्तावित परीक्षा की तारीख भी जारी की है.

वन दारोगा की भर्ती: 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 14 परीक्षाओं की सूची वार्षिक कैलेंडर में निकाली है. इसमें वन दारोगा के 124 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है जिसके लिए 28 अक्टूबर प्रस्तावित परीक्षा तारीख बताई गई है. इसी तरह सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी और वैयक्तिक सहायक की परीक्षा की भी जानकारी दी गई है. इसके लिए 17 नवंबर 2025 प्रस्तावित परीक्षा बताई गई है.
सहायक अध्यापकों के 128 पदों पर भर्ती: 
इसी तरह उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में राज्य और जिला स्तर के सदस्यों की भर्ती होनी है. यह भर्ती कुल 20 पदों के लिए 15 दिसंबर 2025 को होनी प्रस्तावित है. इसके अलावा आयोग ने सहायक अध्यापक के 128 रिक्त पदों पर 12 सितंबर 2025 तक विज्ञापन जारी करने और 18 जनवरी 2026 तक परीक्षा करवाने का भी लक्ष्य रखा है. विभिन्न विभागों में विशेष तकनीकी पदों के लिए भी भर्ती होनी है. इसमें कुल 62 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 26 सितंबर 2025 तक विज्ञापन और 1 फरवरी 2026 तक लिखित परीक्षा कराने की कोशिश की जाएगी.

सहायक लेखाकार के 36 पदों सहित इन पदों पर भी होगी भर्ती: 
वाहन चालक पद पर भी भर्ती प्रस्तावित है. यहां 37 पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिए 22 फरवरी 2026 तक लिखित परीक्षा होना प्रस्तावित है. कृषि विभाग में भी विभिन्न पदों के लिए 212 रिक्त पदों को लेकर 15 मार्च 2026 तक लिखित परीक्षा कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है. विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 36 पदों पर 14 नवंबर 2025 तक विज्ञापन जारी करने और 29 मार्च 2026 को लिखित परीक्षा करने की भी जानकारी दी गई है. यही नहीं, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक के 386 पदों पर भी एक बड़ी परीक्षा होनी है, जिसके लिए 5 दिसंबर 2025 तक विज्ञापन जारी किया जाएगा और 10 मई 2026 तक लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी.
स्नातक स्तरीय परीक्षा भी आयोजित: 
आईटीआई से जुड़े युवाओं को विभिन्न विभागों में 41 खाली पदों पर भर्ती होने का मौका दिया जा रहा है. 31 मई तक इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाने का प्रयास है. विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न विभागों के खाली पदों पर भी भर्ती होनी है. कुल 4 रिक्त पदों के लिए 7 जून 2026 को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है. स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए 21 जून 2026 को लिखित परीक्षा किया जाना प्रस्तावित है. इसमें 48 पदों के लिए भर्ती होनी है.
इस तरह देखा जाए तो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बड़े स्तर पर परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है. खास बात यह है कि इसमें समूह ग के पदों को विभिन्न विभागों में भरे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं. जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का मौका मिलने जा रहा है. आयोग जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी करते हुए सूचना सार्वजनिक करेगी. इसके बाद तमाम युवा इन भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers