Skip to main content

Revelation in Chilla accident: चीला इलेक्ट्रिक वाहन हादसे में कंपनी और चालक के खिलाफ FIR दर्ज, तेज रफ्तार और लापरवाही का लगा आरोप, हादसे में पांच लोगों की मौत और पांच हुए थे घायल

Revelation in Chilla accident: चीला रोड पर हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सीडेंट में वाहन कंपनी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 लोग घायल हो गए थे। वाहन बनाने वाली कंपनी और चालक पर लापरवाही और तेज रफ्तार का आरोप लगा है। उधर दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार को वाहन दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
    चीला रेंजर्स हादसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने ट्रायल वाहन उपलब्ध कराने वाली कंपनी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे में वाहन में तकनीकी खराबी और चालक पर लापरवाही का आरोप लगा है। दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार के बाद वहां के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है।
    पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश-हरिद्वार चीला मार्ग पर 8 जनवरी को हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल सड़क हादसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र चंद्र जोशी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 279, 338 और 304A के तहत वाहन कंपनी और वाहन के चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामले में अक्शा और प्रवेग कंपनी के प्रबंधक और प्रतिनिधि को आरोपी बनाया गया है. जबकि, ट्रायल वाहन को चलाने वाले चालक अश्विनी बीजो निवासी साहुनगर, पुणे, महाराष्ट्र पर भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि मामले की जांज पड़ताल की जा रही है.
    जांच में लापरवाही आई सामने:हादसे की जांच में सामने आया कि वाहन में क्षमता से अधिक लोगों बैठाए गए थे. जबकि हादसे के दौरान वाहन की स्पीड भी काफी अधिक थी. हादसे में पीएमओ उपसचिव मंगेश घिल्डियाल के भाई रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, वन कर्मचारी सैफ अली खान और अक्षा ग्रुप दिल्ली कुलराज सिंह की मौत हुई है. जबकि राजा जी नेशनल पार्क चीला की वार्डन आलोकी देवी का गत दिवस चीला नहर से शव बरामद हुआ है.


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...