Skip to main content

School Education Uttarakhand: निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के लिए अमर्यादित भाषाशैली को लेकर शिक्षकों में उबाल, निदेशक और शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को नही करेंगे बर्दास्त- राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड

निदेशक माध्यमिक शिक्षा- महावीर सिंह बिष्ट
School Education Uttarakhand: एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स ऐसोशियेशन द्वारा जारी पत्र में निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी और अनर्गल आरोपो को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। राज्य के सैकड़ो शिक्षकों ने जहां सोशल मीडिया में निदेशक के प्रति किए गए इस अमर्यादित व्यवहार और पत्राचार पर सवाल उठाए हैं वही राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि निदेशक और शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गंभीर आरोप लगाते हुए निर्देशक को दी नसीहत
  एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुसाई और महामंत्री साबर सिंह रौथान सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट को जारी पत्र में संगठन द्वारा उन पर हाल में ही आहरण वितरण अधिकारी का प्रभार प्रभारी प्रधानाचार्य को सौपने के निर्णय को मनमाना और भेदभाव से प्रेरित बताते हुई अनेक आरोप लगाए हैं। मिनिस्ट्रियल संगठन ने ने पत्र के माध्यम से जहां निदेशक पर आरोप लगाए हैं वही उन्हें कई मुद्दों पर नसीहत भी दी है।  
निदेशक और शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास
 यह पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई शिक्षकों निदेशक माध्यमिक शिक्षा पर लगाए गए आरोपो और पत्र की भाषा शैली पर सख्त आपत्ति करते हुए निदेशक के समर्थन में खुलकर सामने आने की घोषणा की है। शिक्षकों का कहना है कि पत्र की भाषा शैली से स्पष्ट हो जाता है कि यह निदेशक सहित राज्य के हजारों शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की इरादे से संयोजित ढग से तैयार किया गया है। 
राज्य का हर शिक्षक आत्मसम्मान की इस लड़ाई में निदेशक एमएस बिष्ट के साथ 
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान ने कहा है की "निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के  साथ किये गये अभद्र व्यवहार और अशोभनीय भाषा की राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड निंदा ही नहीं घोर भर्त्सना भी करता है। हमारे आत्मसम्मान से खेलने वालों को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चाहे कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े। आइए साथियों अपने आत्मसम्मान की लड़ाई के लिए एकजुटता का परिचय दें और निदेशक माध्यमिक शिक्षा को बृहद समर्थन दें। राज्य के शिक्षक निदेशक एमएस बिष्ट के साथ हर परिस्थिति में एकजुट होकर खड़े हैं।" 
हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।
राजकीय शिक्षक सघ गढ़वाल मंडल नहीं व्यक्त किया अपना विरोध
दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल ने एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा  उत्तराखंड  महावीर सिंह बिष्ट जी के अपमान पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। गढ़वाल मंडल महामंत्री डॉ हेमन्त पैन्यूली द्वारा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा निदेशक को संबोधित पत्र की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा की निदेशक हमारे और मिनिस्टीरियल के भी सर्वोच्च विभागीय अधिकारी हैं उनको प्रेषित विरोध पत्र में इस तरह की अनर्गल और धमकी भरी भाषा का कोई औचित्य नहीं है इस पत्र की भाषा से स्पष्ट है की मिनिस्टीरियल के कर्मचारी अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। तथा एक उच्च अधिकारी को अभद्र भाषा में पत्र प्रेषित कर अपनी सीमाओं को लांघ रहे हैं, उन्होंने इस मुद्दे पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री महावीर सिंह बिष्ट से एजुकेशनल मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्वारा तत्काल माफी मांगे जाने की मांग की है। श्री बिष्ट विभागीय मुद्दों पर अपनी निष्पक्ष व सटीक राय रखकर एक सक्रिय अधिकारी की भूमिका निभाते आए हैं इतने वरिष्ठ अधिकारी के अभद्र विरोध को उन्होंने अनुचित बताया तथा मिनिस्ट्रियल संगठन के पदाधिकारी द्वारा निदेशक महोदय से माफी नहीं मांगी जाती है तो उन्होंने निदेशक महोदय के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दी। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी ने निदेशक की पूर्व सेवाओं पर टिप्पणी को मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का असंवेदनशील रवैया बताया, जिस तरह से मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी इतने अनुभवी अधिकारी को नियम कानून का पाठ पढ़ा रहे हैं उसे लगता है की संगठन अपनी सीमाओं को भूल चुका है। 
विरोध का यह तरीका नहीं हो सकता है स्वीकार्य 
   मंडलीय मीडिया प्रवक्ता सुशील डभाल ने मिनिस्ट्रियल संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारी के लिए प्रयुक्त भाषा शली पर नाराजगी व्यक्त करते हुई कहा है कि विरोध करने का यह तरीका बिल्कुल उचित नहीं है। विभागीय पत्राचार में भाषा शैली और प्रोटोकॉल का लिहाजा रखा जाना चाहिए। इस कृत्य से जहां निदेशक माध्यमिक शिक्षा आहत हुए हैं, वही राज्य के हजारों शिक्षकों में भी भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...