Skip to main content

क्षेत्र पंचायत मुयालगांव गुड्डी कुकरेती ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखी अनेक समस्याएं,

Report by- Sudhanshu Dobhal
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के साथ शिष्टाचार भेंट करते हुए गुड्डी कुकरेती 
भिलंगना विकासखंड के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य मुयालगांव गुड्डी कुकरेती ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे क्षेत्र के विकास को लेकर विचार विमर्श करते हुए अनेक मुद्दे उनके समक्ष रखे हैं। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद की सभी ब्लॉक  प्रमुखों को बधाई देते हुए जिले के सभी क्षेत्रों के विकास को लेकर आपसी समंजन के साथ आगे बढ़ने का आवाहन किया है। 
मुख्य विकास अधिकारी वरुण अग्रवाल के साथ भेंट करते हुए गुड्डी कुकरेती
   क्षेत्र पंचायत मुयालगांव के रूप में निर्वाचित होने के बाद पहली बार जनपद मुख्यालय पहुंची गुड्डी कुकरेती  ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनके साथ क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के आला अधिकारियों के समक्ष अपने निर्वाचन क्षेत्र में भारी वर्षा और आपदा के कारण हुए नुकसान और उसके प्रबंधन को लेकर अनेक प्रकरण प्रस्तुत किए।
नवनिर्पेचित ब्लॉक प्रमुख को बधाई देते हुए
    उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण उनके क्षेत्र में सड़को की मरम्मत तथा बिजली और स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार के नितांत आवश्यकता है। उनके अनुरोध पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने फलेंडा, सेमल्थ - ढाबसौड,मुयाल गांव गौरिया मंज़ियाडी, जाख, भटवाड़ी मार्ग को तुरंत खुलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से भेंट कर उनसे क्षेत्र में जंगली जानवरों विशेषकर बंदर और सूअरों से ग्रामीण काश्तकारों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...