Skip to main content

SCERT Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी शिक्षकों को शीघ्र करना होगा MOOC Level 2.0 Online Course, वरना रुक जाएगा शिक्षकों का वेतन, SCERT ने जारी किए निर्देश

Report by Sushil Dobhal 
उत्तराखंड के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को 30 नवंबर तक SCERT द्वारा तैयार 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स पूरा करना होगा। उन्हें सिर्फ कोर्स ही पूरा नहीं करना है बल्कि कोर्स से जुड़ी ऑनलाइन परीक्षा भी पास करनी होगी। इस आधार पर उन्हें कोर्स से जुड़ा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे, उनका नवंबर महीने का वेतन रोक दिया जाएगा, ऐसा अधिकारियों का कहना है।
एससीईआरटी उत्तराखंड ने MOOC Level 2.0 ("शिक्षक के लिए आईसीटी उपकरणों के मूल सिद्धांत") लॉन्च किया है, जिसे Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 और SCERT ई-मैगजीन के साथ संयुक्त रूप से शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा 29 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया गया था। यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करेगा, पंजीकरण, सामग्री, मूल्यांकन और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करेगा, और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान शिक्षा परिषद (एससीईआरटी) ने मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स 2.0 जारी किया है। यह कोर्स स्कूली शिक्षकों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे वह शिक्षण को अधिक प्रभावी और आकर्षक बना सकेंगे। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि राज्य के प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट, पीएम श्री स्कूलों, राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रशिक्षकों को यह कोर्स अनिवार्य रूप से करना होगा। यह सर्टिफिकेट कोर्स है और ऑनलाइन प्रशिक्षण के बाद कोर्स पर आधारित एक परीक्षा भी शिक्षकों को पास करनी होगी। कोर्स के लिए शिक्षकों को ई-सूजन पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 30 नवंबर तक कोर्स पूरा कर सर्टिफिकेट हासिल करने वाले शिक्षकों को ही नवंबर माह का वेतन मिलेगा।

Download Certificate



Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...