Skip to main content

School Education Uttarakhand: अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट को शिक्षकों और कार्मिकों ने पौड़ी में दी शानदार विदाई, लोकप्रिय अधिकारी बिष्ट के कार्यों की खूब हुई सराहना

 
Himwant Educational News: अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट को स्थानांतरण पर पौड़ी में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने शानदार विदाई दी है। शिक्षा विभाग में लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले बिष्ट लंबे समय तक पौड़ी में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्यरत रहे हैं। शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में अनेक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और आम लोगो ने शामिल होकर उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की सराहना की।
  मंडलीय अपर निदेशक गढ़वाल, महावीर सिंह बिष्ट का देहरादून स्थानांतरण होने पर गत दिवस पौड़ी में शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रशासनिक संवर्ग के अनेक अधिकारियों ने उन्हें यादगार विदाई दी है।अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट शिक्षा विभाग के एक ईमानदार और लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। अपनी कार्यशैली और व्यवहार को लेकर राज्य मे सैकड़ों शिक्षक, छात्र छात्राएं, अभिभावक और आम लोग उनके प्रसंशक हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी वह विद्यालयों में शैक्षिक नवाचारों के साथ ही नशा मुक्ति, पर्यावरण और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय रहते है।
    बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने उन्हें  फूलमालाओं और ढोल दमाऊ के साथ हर्षोल्लास के साथ विदाई दी है। इस मौके पर शिक्षक/कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मामलों का बेहतर और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया और वर्षो से लंबित कार्यों को प्राथमिकता देकर संपन्न किया। इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि उन्हें गढ़वाल मंडल में नवाचारी शिक्षकों और ऊर्जावान कार्मिकों की टीम मिली और हर काम को टीम वर्क की तरह किया। इस मौके पर उन्होंने अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
  उनकी विदाई के मौके पर क्षेत्रीय विधायक राज कुमार पौरी, एडी बेसिक वीरेंद्र रावत, डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाह, जगमोहन रावत, सीतराम पोखरियाल, बलराम गुसाईं, नरेश भटट, शंकर भटट, जयदीप रावत, मनोज जुगराण, महेश गिरी, सतेंद्र भंडारी, मनवीर रावत, पूरण सिंह रावत, मनोज काला, भवान सिंह नेगी, संग्राम सिंह नेगी, केशर असवाल, गरिमा व्यास, सोनाली नौटियाल, मनमोहन भारद्वाज, सुषमा, डा. कमलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Comments

  1. I want to join Himwant Educational Group.Please add my number 8171057820

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...