Skip to main content

Uttrakhand principal direct recruitment: भारतीय शिक्षा पद्धति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रिय पाठकों, प्राचीन काल से ही भारत में सभी वर्गों को शिक्षा प्राप्ति का अधिकार रहा है। प्राचीन समय में भारत में गुरुकुल पद्धति से शिक्षा दी जाती थी। यह पद्धति अत्यंत कठिन थी परंतु इससे प्राप्त ज्ञान जीवन को बदलने वाला था। आज से लगभग 2700 वर्ष पूर्व भारत के तक्षशिला में विश्व का पहला विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था। इसके बाद लगभग 2300 वर्ष पूर्व नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह दोनों ही विश्वविद्यालय वेद वेदांग के अतिरिक्त ज्ञान-विज्ञान, तकनीकी, गणित खगोल, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, नीति शास्त्र, व्याकरण आदि अनेक विषयों के लिए प्रसिद्ध थे। भारत में शिक्षा के स्‍वरूप में बदलाव विदेशी आक्रमणों के साथ ही शुरू हो गया था, कई बार भारत के शिक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया। इसमें सबसे ज्‍यादा बदलाव ब्रिटिश हुकूमत के समय आया। स्वतंत्रता के बाद भारत में गठित शिक्षा आयोगों ने भारतीय शिक्षा प्रणाली में अनेक उल्लेखनीय सुधार किए हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां भारतीय शिक्षा प्रणाली और विभिन्न आयोगों पर आधारित लघुउत्तरीय और वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर के साथ ही MCQ on Indian  Education System प्रस्तुत कर रहा हूं। आशा करता हूं यह प्रयास आपके लिए उपयोगी साबित होगा।- सुशील डोभाल।

  1. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन (NLM) की शुरुआत - 5 मई 1988
  2. NCERT की स्थापना- 1961
  3. सैडलर आयोग की स्थापना - 1917
  4. सर चार्ल्स वुड का आज्ञा पत्र प्रकाशित हुआ - 19 जुलाई 1854
  5. थॉम्स मैकाले ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया - 1835 
  6. राधाकृष्णन आयोग का सम्वन्ध था- उच्च शिक्षा से 1948
  7. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग के अध्यक्ष थे - डा० एस राधाकृष्णन
  8. UGC की स्थापना हुयी - 1956 (नवम्बर 1956)
  9. 10+2+3 की सिफारिश की थी - डो. जाकिर हुसैन ने,
  10. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड 1987-1988
  11. जामिया मिलिया इस्लामिया वि.वि की स्थापना - डा० जाकिर हुसैन
  12. 10+2+3 पद्धति लागू हुयी - NEP 1986
  13. पहला मुक्त वि०वि० - हैदरावाद,
  14. पहला खनन विश्वविद्यालय धनबाद में
  15. सर्व प्रथम IIT की स्थापना खडगपुर ITI
  16. Indian School of Business - हैदरावाद 
  17. मुक्त विश्वविद्यालय का सर्वप्रथम विचार दिया- विस्टन चर्चिल ते नेशनल इन्स्टीट्‌यूट ऑफ डिजाइनिंग - NID अहमदावाद 
  18. भारतीय सांख्यकी संस्थान- कोलकता
  19. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग की स्थापना - 4 नवम्बर 1948
  20. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग के प्रथम अध्यक्ष - डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 
  21. माध्यमिक शिक्षा (मुदालियर) आयोग की स्थापना- 1952 
  22. कोठारी कमीशन, शिक्षा आयोग की नियुक्ति- 14 जुलाई 1964
  23. कोठारी कमीशन का ड्राफ्ट किस वर्ष तैयार हुआ - 1968 
  24. राजीव गाधी ने Edu. Policy से NEP किस वर्ष बनाई - 1986
  25. पूरे देश में एक समान शिक्षानिति का दांचा - कोठारी कमीशन 
  26. 8 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन - 1 मार्च 1992 
  27. शिक्षा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण-कथन- अरस्तु 
  28. शिक्षा का उद्देश्य चरिल निर्माण है। कथन म. गाधी
  29. वच्चे का मस्तिष्क कोरी स्लेट - कथन- रुसो 
  30. परिवार शिक्षा का सर्वोत्तम स्थान है- कथत है- पेस्तालॉत्सी,
  31. मदरसे का सम्बन्ध है- उच्च शिक्षा से
  32. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग - 1948-49 (डा. एस राधाकृषन)
  33. माध्यमिक शिक्षा आयोग मुदालियर 1952-53 
  34. शिक्षा आयोग (कोठारी) 1964-1966
  35. राष्ट्रीय ज्ञान आयोग - सैम पैट्रोदा की अध्यक्षता में जून 2005 मे।


हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...