Skip to main content

वेतन में जीएसटी और सर्विस चार्ज कटौती से बीआरपी और सीआरपी कर्मचारियों के मायूसी, नियोक्ता द्वारा नहीं दी जा रही सेलरी स्लिप


शिक्षा विभाग में तीन माह पूर्व प्रदेश भर में बीआरपी और सीआरपी की नियुक्ति के बाद उनको वेतन देने में कटौती का खेल शुरू हो गया है। नियुक्ति पत्र में उन्हें 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने का उल्लेख किया गया। सितंबर माह में नियुक्ति के बाद करीब दो माह तक उन्हें मानदेय नहीं मिला। दिसंबर माह में जब मानदेय मिला तो अहसास हुआ कि करीब आधा सैलरी नियोक्ता ने बतौर जीएसटी और अन्य सर्विस चार्ज लगाकर काट दी है। अब उन्हें 40 हजार रुपये के ऐवज में प्रतिमाह मात्र 28800 रुपये का भुगतान हो रहा है।
   इस संबंध में मामला विभागीय अधिकारियों के समक्ष शिकायत रखने पर वो आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की बात कहकर मजबूरी व्यक्त कर रहे है। शिक्षा विभाग में पूरे प्रदेश में नव नियुक्त करीब 950 बीआरपी और सीआरपी की है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में नियुक्त ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) की लंबे समय बाद हुई नियुक्ति से शिक्षा विभाग को कुछ राहत मिली है। लेकिन नियुक्ति पत्र में अंकित सैलरी के एक मोटी रकम की कटौती से नाराजगी व्याप्त हो रही है।
   उधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरपी, सीआरपी की नियुक्ति सीधे शिक्षा विभाग से किए जाने के बजाय दिल्ली के गैर सरकारी संगठन के माध्यम से की गई है। सरकार प्रति बीआरपी, सीआरपी इस संगठन को 40 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान करती है। एनजीओ उसमे से प्रत्येक के मानदेय से 18 प्रतिशत की दर से प्रति माह 7200 रुपये बतौर जीएसटी काट रहा है। इसके अलावा अन्य सर्विस चार्ज भी इन कर्मियों से वसूले जा रहे हैं।सैलरी स्लिप नहीं दी गई है। जिससे उन्हें जीएसटी के अलावा अपने वेतन में से काटे जा रहे अन्य सर्विस चार्ज की जानकारी नहीं मिल रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई नव नियुक्त बीआरपी ने बताया कि नियोक्ता एजेंसी के किसी अधिकारी से उनका सीधा संपर्क नहीं होता है और न ही एजेंसी के आधिकारिक कार्यालय की उन्हें जानकारी मिल रही है।

Special leave application format: उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए विशिष्ट अवकाश लेखा और आवेदन पत्र यहाँ से करें डाउनलोड।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...