Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SCERT Uttarakhand

SCERT Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी शिक्षकों को शीघ्र करना होगा MOOC Level 2.0 Online Course, वरना रुक जाएगा शिक्षकों का वेतन, SCERT ने जारी किए निर्देश

Report by Sushil Dobhal  उत्तराखंड के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को 30 नवंबर तक SCERT द्वारा तैयार 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स पूरा करना होगा। उन्हें सिर्फ कोर्स ही पूरा नहीं करना है बल्कि कोर्स से जुड़ी ऑनलाइन परीक्षा भी पास करनी होगी। इस आधार पर उन्हें कोर्स से जुड़ा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे, उनका नवंबर महीने का वेतन रोक दिया जाएगा, ऐसा अधिकारियों का कहना है। 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में डबल हो सकती है लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, इतना फिटमेंट फैक्टर रख सकती है सरकार, इस लिंक पर पढ़ें यह खास रिपोर्ट एससीईआरटी उत्तराखंड ने MOOC Level 2.0 ("शिक्षक के लिए आईसीटी उपकरणों के मूल सिद्धांत") लॉन्च किया है, जिसे Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 और SCERT ई-मैगजीन के साथ संयुक्त रूप से शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा 29 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया गया था। यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करेगा, पंजीकरण, सामग्री, मूल्यांकन और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करेगा, और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का...

Atal Utkrisht Schools: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में पहले से नियुक्त शिक्षकों की टीचिंग परफारमेंस पर विभाग ने मांगी आख्या, अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर ही मिकेगी अगले 5 वर्षों तक इन्हीं विद्यालयों में कार्यरत रहने की अनुमति,

 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में पहले से नियुक्त शिक्षकों के एक बर्ष के शैक्षणिक कार्यों की परफॉर्मेंस पर विभाग ने चयन समिति से आख्या मांगी है। अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर ऐसे शिक्षकों को अगले 5 वर्षों तक उसी विद्यालय में कार्य करने की विभागीय अनुमति मिल सकेगी। इसके लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों की 1 वर्ष के कार्यों की परीक्षण करते हुए आख्या निदेशालय भेजने के निर्देश दिए हैं।     उत्तराखंड के सभी विकासखंडों में दो-दो विद्यालयों को गत वर्ष अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित करते हुए उन्हें सीबीएसई से सम्बद्ध किया गया था। कतिपय विद्यालय को छोड़कर राज्य के अधिकतर अटल उत्कृष्ट विद्यालय सीबीएसई की संबद्धता के साथ संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन करने में सक्षम अध्यापकों की स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से तैनाती की गई है। जबकि इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी कार्यरत हैं जिन्होंने विभागीय स्क्रीनिंग परीक्षा नहीं दी थी। पूर्व में जारी ...

SCERT Uttarakhand: ज्ञानांकुरण कार्यक्रम के तहत एससीईआरटी ने जनवरी 2023 के कोर्स लिंक किये जारी, कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए DIKSHA portal पर उपलब्ध हैं यह उपयोगी कोर्स

   एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा ज्ञानांकुरण कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर इस माह में आयोजित होने वाले कोर्सेज के लिंक जारी किए हैं। गत माह की भांति इस माह कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाइन कोर्सेज के लिंक दिए गए हैं। यह कोर्सेज हिंदी के साथी अंग्रेजी माध्यम में भी दीक्षा पोर्टल पर अब उपलब्ध हो चुके हैं।      राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा तैयार किए गए ज्ञानांकुरण कोर्सेज दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं। ऑनलाइन कोर्सेज आरंभ करने से पहले विद्यार्थियों को एससीईआरटी द्वारा उपलब्ध करवाए गए गूगल रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर अपना पंजीकरण भी करवाना होगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के सभी विषयों के पाठबार अलग-अलग ऑनलाइन कोर्सेज तैयार कर दीक्षा पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। यह कोर्सेज विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध हैं। एससीईआरटी उत्तराखंड ने राज्य के सभी विद्यालयों को  इन कोर्सेज से विद्यार्थियों को जोड़ने के नि...

Apply Inspire Scholarship: 12वीं पास के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक शर्ते और पात्रता, इंस्पायर स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-

सुशील डोभाल, प्रवक्ता विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड देशभर में लाखों की संख्या में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी सीबीएसई सहित विभिन्न राज्यों की शिक्षा बोर्डों की परीक्षाएं दे चुके हैं और उत्तराखंड सहित कई राज्यों की शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। अनेक विद्यार्थियों और शिक्षकों की जिज्ञासा पर मैं यहां कक्षा 12वीं पास हो चुके विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहा हूं। आशा करता हूं यह जानकारी 'हिमवंत' के पाठक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए उपयोगी साबित होगी। प्रत्येक छात्र को अपनी विभिन्न आर्थिक स्थितियों के बावजूद शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। विज्ञान स्ट्रीम में अपने करियर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छात्रों को प्रेरित करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने Inspire Scholarship आरंभ की है। इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से विज्ञान वर्ग के छात्रों को विभिन्न प्रकार के वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में अलग-अलग राशी प्रदान की जाती है। कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत प्रत्येक विद...

'Gyanankuran' Course Program for 6 to 10 classes student of Uttarakhand on Diksha.

  Courses proposed for April 2022 under 'Gyanankuran' ' Gyanankuran'Training For Students 2022-23 'ज्ञानांकुरण' के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल पर उपलव्ध कोर्स Uttarakhand Student Course Program - English   and Hindi Medium Class 6, Science Chapter 1, Student Course -  Food: Where Does It Come From? छात्र पाठ्यक्रम -   भोजन: यह कहाँ से आता है ? Class 6, Maths Chapter 1,  Student Course -   Knowing Our Numbers Class 6, Maths अध्याय 1,  छात्र पाठ्यक्रम -   हमारी संख्या जानना Class 7, Science Science (Chapter 1, Class 7) - Student Course -  Nutrition In Plants विज्ञान हिंदी माध्यम (अध्याय 1, कक्षा 7) -  छात्र पाठ्यक्रम - पौधों में पोषण Class 7, Maths Maths (Chapter 1, Class 7) - Student Course -  Integers गणित हिंदी माध्यम (अध्याय 1, कक्षा 7) -   छात्र पाठ्यक्रम - पूर्णांक Class 8, Science Science (Chapter 1, Class 8) - Student Course -...

Himwant readers