Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षार्थियों को 26 फरवरी तक वर्चुअल स्टूडियो से परीक्षा की तैयारी करवाने के निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने दिए निर्देश
निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को 1फरवरी से 26 फरवरी तक देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाई जायेगी। इसके साथ ही विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से संचालित परख कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करवाया जायेगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने इसके सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों को वर्चुअल स्टूडियो केन्द्रो के माध्यम से दिनांक 01 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवायी जानी है। उक्त के अन्तर्गत देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी बोर्ड परीक्षा हेतु छात्र-छात्राओं को प्रदान की जायेगी साथ ही साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न अभ्यास भी कराये जा...