अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने टिहरी के इन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण। विद्यालय में उपलव्ध सामग्री का छात्रों को समुचित उपयोग करवाने के दिये निर्देश।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि शिक्षा एवं कैरियर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थी संस्कारो से दूर होते जा रहे हैं। बेहतर शिक्षक वही है बच्चों में मानवीय मूल्यों की समझ पैदा करे। उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार सहित कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यो को विद्यालयों में उपलव्ध भौतिक संसाधनों का विद्यार्थियों के लिए समुचित ढंग से उपयोग करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अच्छा कार्यकरने वाले शिक्षकों का खूब मनोबल भी बढ़ाया। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज अंजनीसैंण, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार सहित कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, अभिलेखों का रखरखाव, छात्र नामांकन व दैनिक उपस्थिति सहित शैक्षिक प्रगति का जायजा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार के...