Green School Program: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में हरित विद्यालय कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई अनेक रोचक गतिविधियां, छात्रों ने खेल-खेल में एकत्र किया जैविक और अजैविक कचरा, स्वयंसेवी संस्था नेचर साइंस इनसेंटिव ने छात्रों से की यह अपील
Green School activities, PM SHRI GIC Jakhanidhar Tehri Garhwal Uttarakhand Eco Club for Mission Life Photographs of various activities पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में मंगलवार को इको क्लब और ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्कूली छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर के आसपास जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र किया और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। Eco Club for Mission Life ग्रीन स्कूल प्रोग्राम Green School Program और Eco Club for Mission Life (इको क्लब फॉर मिशन लाइफ) कार्यक्रमों के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक और प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कार्यक्रम के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए कहा है कि ग्रीन स्कूल मुहिम (Green School Movement) एक पहल है जिसका लक्ष्य स्कूलों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, जहाँ छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्...