Breaking News: पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के 12वीं के छात्र साहिल को खूंखार तेंदुए ने रात के अंधेरे में घर मे घुसकर कर दिया घायल। छात्र की बहादुरी पड़ी तेंदुए पर भारी, उल्टे पांव भागने की हुआ मजबूर।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोर्ट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के छात्र साहिल को बुधवार रात 10 बजे के लगभग खूंखार तेंदुए ने घर में घुसकर घायल कर दिया। छात्र की हिम्मत और परिजनों की सूजबूझ से तेंदुआ उल्टे पैर भागने को मजबूर हो गया। घायल साहिल को परिजनों ने सुबह जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के 12वीं के छात्र साहिल पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट उम्र 16 वर्ष निवासी छैतुड़ को विगत रात्रि 10 बजे के लगभग तेंदुए ने घर में घुसकर घायल कर दिया। हमले में साहिल के चेहरे और सिर सहित कई जगह गहरे घाव बन गए। जानकारी के मुताबिक साहिल अपने परिजनों के साथ रात में सो रहा था कि इस दौरान तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और साहिल पर हमला कर दिया। साहिल ने अचानक हुए तेंदुए के हमले के बावजूद बिना घबराए हिम्मत से काम लिया और तेंदुआ उसे घसीट कर ले जा पाता इससे पहले ही उसने चिल्लाकर अपने परिजनों की मदद मांगी। उसके परिजनों द्वारा शोर करने पर खूंखार तेंदुआ उल्टे पांव जंगल की ओर भाग गया। साहिल को चेहरे और सिर सहित शरीर के कई हि...